Sun. Sep 27th, 2026

लाइन शिफ्टिंग के दौरान करंट से युवक की मौत

डेड बॉडी फ़ाइल फोटो
प्रतीकात्मक चित्र..
खबर शेयर करें..

लाइन शिफ्टिंग के दौरान करंट से युवक की मौत

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // ग्राम बुंदेलीकला में बिजली लाइन शिफ्टिंग के दौरान करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बिलासपुर क्षेत्र का रहने वाला युवक बिजली लाइन और तार शिफ्टिंग के कार्य में लगा था। इसी दौरान अचानक लाइन में विद्युत प्रवाह आ गया और युवक करंट की चपेट में आकर तार से चिपक गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

शटडाउन किया था या नहीं.. कैसे आया करंट

घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि शिफ्टिंग कार्य के दौरान लाइन में करंट कैसे आया। बिजली लाइन पर काम शुरू करने से पहले सुरक्षा की दृष्टि से विद्युत प्रवाह पूरी तरह बंद करना और शटडाउन व परमिट प्ररि या का पालन करना जरूरी होता है। ऐसे में जांच का विषय है कि संबंधित लाइन का शटडाउन लिया गया था या नहीं और यदि बिजली आपूर्ति बंद थी तो फिर लाइन में करंट किन परिस्थितियों में आया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

हादसा तकनीकी कारण से हुआ या सुरक्षा मानकों की अनदेखी के चलते, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। घटना ने बिजली लाइन पर काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच के बाद हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!