Mon. Nov 16th, 2026

नक्सलियों का छिपाया मशीनरी और तकनीकी उपकरणों का मिला बड़ा जखीरा

नक्सलियों का छिपाया मशीनरी और तकनीकी उपकरणों का मिला बड़ा जखीरा
खबर शेयर करें..

नक्सलियों का छिपाया मशीनरी और तकनीकी उपकरणों का मिला बड़ा जखीरा
नारायणपुर के जंगलों में नक्सलियों का छिपाया सामान बरामद

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 नारायणपुर। नक्सलवाद के खात्मे के बाद भी सुरक्षा बलों का सर्च अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में नारायणपुर जिले के ग्राम डुंगा और रेकावाया के जंगलों में डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) की टीम को बड़ी सफलता मिली है। सर्चिंग अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में मशीनरी उपकरण, तकनीकी सामग्री और दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 13 नवंबर को डीआरजी की टीम ने जंगल क्षेत्र में सघन सर्च अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षा बलों को 2 ड्रिल मशीन, 2 वेल्डिंग मशीन, 1 कटर मशीन, 3 ब्लोअर, बेंच ग्राइंडर, टेबल ड्रिल मशीन और टेबल ग्राइंडर सहित कई महत्वपूर्ण उपकरण मिले। इसके अलावा वायरिंग बोर्ड और अन्य तकनीकी सामग्री भी बरामद की गई है।

नक्सलियों का छिपाया मशीनरी और तकनीकी उपकरणों का मिला बड़ा जखीरा

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

नक्सलवाद खात्मे के बाद भी जारी है सर्चिंग 

बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने इन उपकरणों को पूर्व में जंगल क्षेत्र में छिपाकर रखा था। नक्सलवाद के खात्मे के बाद भी सुरक्षा बल इलाके में लगातार सर्चिंग कर रहे हैं, ताकि जंगलों में छिपाए गए हथियारों, उपकरणों और अन्य सामग्रियों का पता लगाया जा सके।

इस बरामदगी को सुरक्षा बलों के लगातार जारी अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।नक्सलियों का छिपाया मशीनरी और तकनीकी उपकरणों का मिला बड़ा जखीरा




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!