Fri. Oct 2nd, 2026

IG अजय यादव ने किया जिला भ्रमण, पुलिस इकाइयों का निरीक्षण

IG अजय यादव ने किया जिला भ्रमण, पुलिस इकाइयों का निरीक्षण
खबर शेयर करें..

IG अजय यादव ने किया जिला भ्रमण, पुलिस इकाइयों का निरीक्षण

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़। एक दिवसीय प्रवास पर जिला मुख्यालय पहुंचें आईजी अजय यादव ने जिले के विभिन्न पुलिस इकाईयों का निरीक्षण कर पुलिस कार्यों की समीक्षा की। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा रक्षित आरक्षी केंद्र में ड्रिल परेड का निरीक्षण कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए उन्हें कैश रिवार्ड प्रदान किया गया, वहीं सुधार की आवश्यकता वाले कर्मचारियों को ड्रिल, अनुशासन एवं कार्यशैली में सुधार के निर्देश दिए गए।

रक्षित आरक्षी केंद्र की विभिन्न शाखाओं, अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर कार्यों को व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने कहा। पुलिस दरबार आयोजित कर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के निर्देश दिए । पुलिसकर्मियों को टीम भावना एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

IG अजय यादव ने किया जिला भ्रमण, पुलिस इकाइयों का निरीक्षण

नवीन रक्षित आरक्षी केंद्र का निरीक्षण

पुलिस दरबार के पश्चात आईजी यादव ने नवीन रक्षित आरक्षी केंद्र, मदराकुही का निरीक्षण किया । निर्माणाधीन दो प्रशिक्षण भवनों का अनावरण किया तथा निर्माण कार्यों की प्रगति एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते शेष कार्यों को गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने निर्देश दिए ।

यह भी पढ़ें : बेरोजगारों को वर्दी दिलाने का झांसा : बस्तर फाइटर भर्ती के नाम पर 30 लाख की ठगी, लम्बी जाँच के बाद 2 आरोपी गिरफ्तार 

इस दौरान परिसर में वृक्षारोपण कर पौधों के संरक्षण एवं परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं, अभिलेखों एवं कार्यालयीन व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते कार्यों को व्यवस्थित, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने, लंबित कार्यों का प्राथमिकता से निराकरण करने आवश्यक हिदायत दी ।

यह भी पढ़ें : 176 साइबर अपराधों के मास्टरमाइंड समेत 3 आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

छुईखदान थाना का निरीक्षण

आईजी यादव द्वारा थाना छुईखदान का निरीक्षण कर थाना परिसर, अभिलेखों, दस्तावेजों, दर्ज प्रकरणों, मर्ग एवं विवेचना कार्यों की समीक्षा की गई। थाना पुलिस द्वारा किए गए अच्छे एवं उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की गई तथा लंबित अपराधों एवं अन्य प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

विवेचना में गुणवत्ता, साक्ष्यों के वैज्ञानिक संकलन, प्रभावी वैधानिक कार्रवाई एवं न्यायालयीन प्रकरणों में बेहतर समन्वय पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस महानिरीक्षक ने जिले में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, प्रभावी पुलिसिंग, सतत् गश्त एवं आमजन की शिकायतों का संवेदनशीलता से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!