Thu. Oct 1st, 2026

176 साइबर अपराधों के मास्टरमाइंड समेत 3 आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

176 साइबर अपराधों के मास्टरमाइंड समेत 3 आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
खबर शेयर करें..

176 साइबर अपराधों के मास्टरमाइंड समेत 3 आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 मोहला-मानपुर-अंंबागढ़ चौकी। छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंंबागढ़ चौकी जिले की पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ एक ऐतिहासिक और बड़ी सफलता हासिल की है। जिला पुलिस ने अंतर्राज्यीय साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 176 साइबर अपराधों के मुख्य मास्टरमाइंड सहित 3 शातिर आरोपियों को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। देशभर की कई राज्यों की पुलिस लंबे समय से इस मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी हुई थी।

थाना खड़गांव में दर्ज अपराध क्रमांक 06/26 (धारा 318(4) बी.एन.एस.) की जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि ठगी की रकम को अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया था। तकनीकी विश्लेषण और बैंकिंग ट्रांजेक्शन की गहराई से जांच करने पर यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपियों ने एक वर्चुअल बैंक खाता (संख्या 211071614) बनाकर देश के 1,71,000 से अधिक लोगों को अपना निशाना बनाया था। अकेले इस वर्चुअल खाते से जुड़े देश के 14 राज्यों में 176 आपराधिक प्रकरण (FIR) दर्ज मिले हैं।176 साइबर अपराधों के मास्टरमाइंड समेत 3 आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

यह भी पढे  : ​₹12.5 लाख की बड़ी चोरी: सलाखों के पीछे पहुँची बाप-बेटे की ‘क्राइम जोड़ी’

आरोपियों के इस अंतर्राज्यीय नेटवर्क के तार देश के कई राज्यों से जुड़े हुए हैं। विभिन्न राज्यों में दर्ज कुल 176 एफआईआर का विवरण इस प्रकार है: कर्नाटक: 54 FIR, बिहार: 46 FIR, तेलंगाना: 28 FIR, उत्तर प्रदेश: 10 FIR, केरल: 8 FIR, महाराष्ट्र: 7 FIR, हरियाणा / तमिलनाडु 6-6 FIR, दिल्ली: 4 FIR, पश्चिम बंगाल: 3 FIR, अंडमान निकोबार / अरुणाचल प्रदेश / मिजोरम / राजस्थान: 1-1 FIR।

इसके अलावा, अकेले मोहला-मानपुर-अंंबागढ़ चौकी जिले के विभिन्न थानों में भी इस गिरोह से जुड़ी 31 शिकायतें दर्ज की गई थीं

अंबागढ़ चौकी में 15, खड़गांव में 9, मोहला में 3, मानपुर में 2, गोटाटोला में 1 और मदनवाड़ा में 1

खड़गांव थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील त्रिपाठी और प्रशिक्षु उप निरीक्षक अब्दुल रियाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दबिश दी। लगातार लोकेशन बदल रहे आरोपियों को आखिरकार 30 सितम्बर 2026 को पश्चिम बंगाल से धर दबोचा गया।

यह भी पढे  : फसल बचाने खेत में बिछाया करंट,चपेट में आया हाथी शावक की मौत !

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

आदित्य रजक (मुख्य सरगना), निवासी- कोननगर नवोग्राम, थाना उत्तरपारा, जिला हुगली (पश्चिम बंगाल)।
कृष्णा चौधरी, निवासी- टीटागढ़, नार्थ 24 परगना (पश्चिम बंगाल)।
सुमन वर्मा, निवासी- टीटागढ़, नार्थ 24 परगना (पश्चिम बंगाल)।

सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है। इस जटिल और सफल कार्रवाई में थाना खड़गांव के प्रशिक्षु उपनिरीक्षक अब्दुल रियाज, सउनि० धन सिंह महिलांगे, आरक्षक आशीष जोगी, नर्मदा प्रसाद पैकरा, महिला सहायक आरक्षक सरिता जाड़े और जिला साइबर सेल की टीम की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अज्ञात वर्चुअल बैंक खाते या लुभावने झांसे में न आएं। साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत नजदीकी थाने या राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन पर सूचना दें।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!