Wed. Oct 7th, 2026

सेवा संकल्प से बदली स्कूल परिसर की तस्वीर, टोलागांव में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मिलकर उठाया स्वच्छता का बीड़ा

सेवा संकल्प से बदली स्कूल परिसर की तस्वीर, टोलागांव में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मिलकर उठाया स्वच्छता का बीड़ा
खबर शेयर करें..

सेवा संकल्प से बदली स्कूल परिसर की तस्वीर, टोलागांव में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मिलकर उठाया स्वच्छता का बीड़ा

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ / टोलागांव। सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला टोलागांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नेताओं, ग्रामीणों और स्कूल स्टाफ ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए स्कूल परिसर और आसपास फैले कचरे की सफाई की।

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

स्वच्छता अभियान के दौरान ग्रामीणों ने स्वस्फूर्त होकर श्रमदान किया और जगह-जगह जमा कचरे के ढेर को एकत्रित कर ट्रैक्टर के माध्यम से बाहर पहुंचाया। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से देखते ही देखते स्कूल परिसर में स्वच्छता नजर आने लगी।

 

अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों और ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों को साफ-सुथरा रखने का संदेश देना रहा। इस दौरान लोगों ने नियमित रूप से स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प भी लिया।सेवा संकल्प से बदली स्कूल परिसर की तस्वीर, टोलागांव में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मिलकर उठाया स्वच्छता का बीड़ा

 

स्वच्छता अभियान में जिला कांग्रेस अध्यक्ष कोमल साहू, जनपद सदस्य हेमलता साहू, सरपंच देवेंद्र कुमार साहू, अध्यक्ष विष्णु साहू, सदस्य भटूराम साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता निभाई। वहीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला टोलागांव के प्राचार्य रविंद्र कुमार चावड़ा सहित स्कूल स्टाफ भी अभियान में शामिल रहा।

 

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की इस पहल ने सेवा संकल्प अभियान को जमीनी स्तर पर मजबूती देने के साथ ही स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!