Sat. Oct 3rd, 2026

राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य शिविर, 60 मरीजों को मिला उपचार एवं परामर्श

Health camp under National Leprosy Eradication Programmeराष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य शिविर, 60 मरीजों को मिला उपचार एवं परामर्श
खबर शेयर करें..

राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य शिविर, 60 मरीजों को मिला उपचार एवं परामर्श

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़। जिले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान एवं गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सिविल अस्पताल खैरागढ़ एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुईखदान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में कुष्ठ रोग के निदान एवं उपचार को लेकर मरीजों को आवश्यक जानकारी दी गई। साथ ही मरीजों को निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं तथा शरीर में विकृति से बचाव और नियमित उपचार के संबंध में स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा समझाइश दी गई।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

यह भी पढ़ें : बेरोजगारों को वर्दी दिलाने का झांसा : बस्तर फाइटर भर्ती के नाम पर 30 लाख की ठगी, लम्बी जाँच के बाद 2 आरोपी गिरफ्तार 

शिविर के दौरान सुन्नपन से प्रभावित 35 मरीजों को एमसीआर चप्पल एवं सेल्फ केयर किट प्रदान की गई। इसके अलावा मरीजों को जल-तेल उपचार की विधि का प्रशिक्षण दिया गया तथा घाव से प्रभावित मरीजों की ड्रेसिंग की गई। शिविर के माध्यम से कुल 60 मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला।

कार्यक्रम में श्रीमती सोनल ध्रुव, डॉ. विवेक बिसेन, डॉ. पंकज वैष्णव, डॉ. जयंत कुजूर, आकाश तंबोली, मिथलेश यादव, युवराज वर्मा, हिरेन्द्र वर्मा एवं संतोष बर्वे सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी ड्यूटी पर उपस्थित रहे।Health camp under National Leprosy Eradication Programmeराष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य शिविर, 60 मरीजों को मिला उपचार एवं परामर्श

यह भी पढ़ें : कार की चेंबर में छिपाकर कर रहे थे गांजा की तस्करी, 10.5 किलो गांजा बरामद, चार गिरफ्तार

इसके साथ ही सेक्टर सुपरवाइजर पी.डी. जोशी, श्रीमती हुमने सिस्टर, रजिन्द्र उईक, एम.एल. पाल, श्रीमती रामहीन साहू, श्रीमती राजेश्वरी साहू, श्रीमती हिरोन्दी लहरे, एम.एस. पाल, RHO उत्तम साहू, रिमले दिवानंद भगत, सुपरवाइजर विनोद बागड़े, तेजप्रवाहा एवं धनेश ओगरे सहित बड़ी संख्या में मितानिन दीदियां उपस्थित रहीं।

शिविर का उद्देश्य कुष्ठ रोग से प्रभावित मरीजों को समय पर जांच, उपचार एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ रोग के कारण होने वाली विकृतियों से बचाव के प्रति जागरूक करना रहा।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!