नक्सलियों का छिपाया मशीनरी और तकनीकी उपकरणों का मिला बड़ा जखीरा
| नारायणपुर के जंगलों में नक्सलियों का छिपाया सामान बरामद |
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 नारायणपुर। नक्सलवाद के खात्मे के बाद भी सुरक्षा बलों का सर्च अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में नारायणपुर जिले के ग्राम डुंगा और रेकावाया के जंगलों में डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) की टीम को बड़ी सफलता मिली है। सर्चिंग अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में मशीनरी उपकरण, तकनीकी सामग्री और दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 13 नवंबर को डीआरजी की टीम ने जंगल क्षेत्र में सघन सर्च अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षा बलों को 2 ड्रिल मशीन, 2 वेल्डिंग मशीन, 1 कटर मशीन, 3 ब्लोअर, बेंच ग्राइंडर, टेबल ड्रिल मशीन और टेबल ग्राइंडर सहित कई महत्वपूर्ण उपकरण मिले। इसके अलावा वायरिंग बोर्ड और अन्य तकनीकी सामग्री भी बरामद की गई है।

नक्सलवाद खात्मे के बाद भी जारी है सर्चिंग
बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने इन उपकरणों को पूर्व में जंगल क्षेत्र में छिपाकर रखा था। नक्सलवाद के खात्मे के बाद भी सुरक्षा बल इलाके में लगातार सर्चिंग कर रहे हैं, ताकि जंगलों में छिपाए गए हथियारों, उपकरणों और अन्य सामग्रियों का पता लगाया जा सके।
इस बरामदगी को सुरक्षा बलों के लगातार जारी अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।![]()



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

