Wed. Nov 18th, 2026

श्रुति मंडल के पाक्षिक कार्यक्रम में ओड़िसी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

श्रुति मंडल के पाक्षिक कार्यक्रम में ओड़िसी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
खबर शेयर करें..

श्रुति मंडल के पाक्षिक कार्यक्रम में ओड़िसी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
गुरु को श्रद्धांजलि और नृत्य की भावपूर्ण अभिव्यक्ति

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में 16 नवंबर को श्रुति मंडल समिति के पाक्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम गुरु प्रो. नव किशोर मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें समर्पित रहा। डॉ. नरेंद्र देव वर्मा प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम की पहली प्रस्तुति में ओड़िसी नृत्य विभाग में एमए की अध्ययनरत छात्रा सुधा चंपन (नेपाल) और जया निर्मलकर ने नृत्य के नौ रसों को भाव-भंगिमाओं के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। दोनों कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों को प्रभावित किया।

 

कल्पतरु में शिव-पार्वती स्तुति की भावपूर्ण प्रस्तुति

दूसरी प्रस्तुति में विश्वविद्यालय के ओड़िसी नृत्य विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. सुशांत कुमार दास ने मंगलाचरण के अंतर्गत ‘कल्पतरु’ की प्रस्तुति दी। इसमें उन्होंने शिव और पार्वती की स्तुति को भावनात्मक ढंग से नृत्य के माध्यम से अभिव्यक्त किया। इसके पश्चात उन्होंने ‘मातंगी ध्यानम्’ और महाकवि जयदेव गोस्वामी के गीत गोविंद से रचित मंगल गीत ‘श्रितकमला कुचमंडल धृतकुंडल ए, जय जय देव हरे’ की मनोहारी प्रस्तुति दी। भगवान हरि की स्तुति पर आधारित इस रचना में उनकी नृत्याभिव्यक्ति और भाव-सौंदर्य देखने को मिला।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

श्रुति मंडल के पाक्षिक कार्यक्रम में ओड़िसी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

कुलपति के मार्गदर्शन में मिल रहा कलाकारों को मंच

 

कार्यक्रम का आयोजन कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा के मार्गदर्शन और प्रेरणा से किया गया। उनके सतत प्रयासों से श्रुति मंडल के पाक्षिक कार्यक्रमों का विस्तार हो रहा है। इन आयोजनों के माध्यम से विश्वविद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थियों को अपनी कला एवं प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है। कार्यक्रम में कुलपति ने कलाकारों और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। श्रद्धा सुमन का वाचन डॉ. सुशांत कुमार दास ने किया, जबकि मंच संचालन भरतनाट्यम विभाग के अतिथि व्याख्याता होरिल गौर ने किया।

श्रुति मंडल के पाक्षिक कार्यक्रम में ओड़िसी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

गुरुओं की प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों को मिल रही प्रेरणा

कार्यक्रम में प्रस्तुतियों के दौरान छात्र-छात्राओं ने तालियों के साथ कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। विश्वविद्यालय में नियमित रूप से हो रहे ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को अनुभवी शिक्षकों और कलाकारों की प्रस्तुतियों को करीब से देखने, सीखने और अपनी प्रस्तुति को बेहतर बनाने की प्रेरणा मिल रही है। इस तरह पाक्षिक कार्यक्रम न केवल कला प्रदर्शन का मंच बन रहे हैं, बल्कि गुरु-शिष्य परंपरा और विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक गतिविधियों को भी नई ऊर्जा दे रहे हैं। आयोजन में विश्वविद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी और कला प्रेमी उपस्थित रहे।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!