Mon. Nov 16th, 2026

बड़ा हादसा टला, चलती बस में आग लगते ही यात्रियों ने लगाई छलांग

बड़ा हादसा टला, चलती बस में आग लगते ही यात्रियों ने लगाई छलांग
खबर शेयर करें..

बड़ा हादसा टला, चलती बस में आग लगते ही यात्रियों ने लगाई छलांग

मध्यप्रदेश खबर डेस्क खबर 24×7 मुरैना//  नेशनल हाईवे-44 पर धौलपुर रोड स्थित एसआरडी कॉलेज के सामने रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब तीन बजे चलती स्लीपर बस में आग लग गई। आग की लपटें उठते ही बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। अधिकांश यात्री सो रहे थे। धुआं भरने पर यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई।

आगरा से ग्वालियर की ओर जा रही थी बस 

जानकारी के अनुसार, बस आगरा से ग्वालियर की ओर जा रही थी। सरायछौला और एसआरडी कॉलेज के बीच अचानक बस के टायर में आग लग गई। जब तक चालक बस रोक पाता, आग ने विकराल रूप ले लिया। कॉलेज के पास बस रुकते ही यात्री बाहर निकलने के लिए दौड़ पड़े।बड़ा हादसा टला, चलती बस में आग लगते ही यात्रियों ने लगाई छलांग

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

सूचना मिलते ही तीन थानों की पुलिस और दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बस बुरी तरह जल चुकी थी।

 

यात्रियों को दूसरे वाहनों से उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ब्रेक सिस्टम से निकली चिंगारी आग लगने की वजह बताई जा रही है।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!