Mon. Nov 16th, 2026

अन्नदाताओं से उपज की खरीदी शुरू, पहले दिन देवारीभाट में पांच किसानों ने बेचा 161.20 क्विंटल धान

अन्नदाताओं से उपज की खरीदी शुरू, पहले दिन देवारीभाट में पांच किसानों ने बेचा 161.20 क्विंटल धान
खबर शेयर करें..

अन्नदाताओं से उपज की खरीदी शुरू, पहले दिन देवारीभाट में पांच किसानों ने बेचा 161.20 क्विंटल धान
जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह एवं कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने किसानों का स्वागत कर किया शुभारंभ

जिले के 72 केंद्रों में खरीदी की व्यवस्था, पहले दिन 328 किसानों से 15,126.60 क्विंटल धान की खरीदी प्रस्तावित

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // पुष्पमाला से स्वागत, माथे पर गुलाल-तिलक और मुंह मीठा कराकर अन्नदाताओं का सम्मान करते हुए देवारीभाट धान उपार्जन केंद्र में आत्मीय वातावरण के बीच समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत हुई। पूरे प्रदेश के साथ खैरागढ़–छुईखदान–गंडई जिले में भी खरीफ विपणन वर्ष 2026–27 की धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ हुआ।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह एवं कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने देवारीभाट केंद्र में खरीदी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष लखन लाल साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं किसान उपस्थित रहे। यहां पहले दिन पांच किसानों ने कुल 161.20 क्विंटल धान का विक्रय किया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

ग्राम देवारीभाट के किसान कमल ने 42.40 क्विंटल धान बेचा, जिसमें 24 क्विंटल पतला एवं 18.40 क्विंटल सरना धान शामिल है। ग्राम भरदाकला के किसान गणपत राम ने 70 क्विंटल पतला धान का विक्रय किया। इन दोनों सहित पांच किसानों से खरीदी के साथ केंद्र में इस वर्ष के धान उपार्जन की शुरुआत हुई। समिति प्रबंधक महेंद्र साहू ने बताया कि देवारीभाट केंद्र में 734 किसान पंजीकृत हैं और चालू खरीफ विपणन वर्ष में 45,202 क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित है।अन्नदाताओं से उपज की खरीदी शुरू, पहले दिन देवारीभाट में पांच किसानों ने बेचा 161.20 क्विंटल धान

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि किसानों की समृद्धि से गांवों की खुशहाली जुड़ी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों को आर्थिक संबल दिया जा रहा है। किसानों के परिश्रम का उचित प्रतिफल दिलाना सरकार की प्राथमिकता है।

कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने कहा कि किसानों को अपनी उपज बेचने में परेशानी न हो, इसके लिए खरीदी केंद्रों में सुविधाजनक एवं व्यवस्थित प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए। उन्होंने टोकन के अनुसार खरीदी, सही तौल और पारदर्शिता बनाए रखने के साथ किसानों की समस्याओं का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों से धान अच्छी तरह सुखाकर निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप केंद्र में लाने की अपील की।

72 केंद्रों में की गई है धान खरीदी की व्यवस्था

कलेक्टर ने बताया कि जिले में धान खरीदी के लिए सभी 72 उपार्जन केंद्रों में व्यवस्था की गई है। पहले दिन 328 किसानों के टोकन जारी किए गए हैं, जिनसे कुल 15,126.60 क्विंटल धान की खरीदी प्रस्तावित है। केंद्रों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और खरीदी के सुचारु संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों एवं समिति कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की गई है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2026–27 में कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत धान उत्पादक किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये की आदान सहायता राशि प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के साथ धान विक्रय की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

निगरानी के लिए बनाई गई है 13 चेक पोस्ट

कलेक्टर ने बताया कि खरीदी व्यवस्था की निगरानी और अवैध धान परिवहन पर नियंत्रण के लिए जिले में 13 चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं। इनके माध्यम से निगरानी रखते हुए वास्तविक किसानों से धान खरीदी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने किसानों से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार टोकन प्राप्त कर केंद्र पहुंचने की अपील की। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को खरीदी के दौरान किसानों को अनावश्यक इंतजार से बचाने और उनकी समस्याओं का समय पर निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!