Sat. Jun 27th, 2026

सत्ता का संग्राम: भाजपा-कांग्रेस और आप में भिड़ंत गुजरात में अब दिखेगा आक्रामक चुनाव प्रचार

खबर शेयर करें..

राष्ट्रीय खबर डेस्क खबर 24×7 नई दिल्ली // गुजरात में अब चुनावी माहौल गरमा रहा है। सत्तारूढ़ भाजपा की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कमान संभाल रखी है। वहीं, कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा राहुल गांधी, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और महासचिव प्रियंका गांधी को प्रचार में उतारने की तैयारी में है।

भारत जोड़ो यात्रा के बीच राहुल पहली बार 22 नवंबर को गुजरात में बड़ी रैली कर सकते हैं। गुजरात में इस बार भाजपा और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी हर सीट पर उम्मीदवार खड़े कर रही है। भाजपा ने सत्ता बरकरार रखने के लिए पूरा जोर लगा रखा है। मोदी व शाह के कई दौरे हो चुके हैं तो कांग्रेस की ओर से अब तक खरगे व गहलोत की सभाएं हो चुकी हैं। राहुल अब तक प्रचार से दूरी बनाए हुए थे।

राहुल की हो सकती हैं चार चुनावी रैली

सूत्रों ने बताया, राहुल गुजरात में 4 रैली कर सकते हैं। इनमें दो रैली पहले व दो रैली दूसरे चरण में होंगी। पहली रैली 22 नवंबर को हो सकती है। स्थान अभी तय होना बाकी है। अगले 15 दिन में कांग्रेस 25 मेगा रैली करेगी। 125 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया जाएगा।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg