Sun. Jul 26th, 2026

रिकॉर्ड ध्वस्त: अंतिम दिन तक..धान की हुई बम्फर खरीदी..

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव //  धान खरीदी 31 जनवरी को अंतिम दिन तक इस साल तीनों जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए।

राजनांदगांव, केसीजी और एमएमसी जिले से 2 लाख 15 हजार किसानों से 99 लाख 30 हजार क्विंटल धान की खरीदी हुई है। जबकि पिछले साल तीनों जिलों से 1 लाख 96 हजार किसानों द्वारा 82 लाख 51 हजार क्विंटल धान की खरीदी की गई थी। यानि इस साल लगभग साढ़े 16 लाख क्विंटल अधिक धान की खरीदी की गई है।

गौरतलब है कि इस साल जिले में बेहतर बारिश होने से बम्फर धान का उत्पादन हुआ था। राज्य सरकार द्वारा इस साल 1 नवम्बर से 31 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की गई। जिसमें 2 लाख 15 हजार किसानों द्वारा रिकॉर्ड 99 लाख क्विंटल से अधिक की धान खरीदी की गई है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

समर्थन मूल्य में धान बेचने में राजनांदगांव जिला पहले नंबर पर है। जिले में इस साल 52 लाख 443 हजार क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया था। जिसमें 1 लाख 17 हजार 97 किसानों द्वारा 52 लाख 94 हजार 448 क्विंटल धान की बिक्री की गई है। वहीं केसीजी जिले में 61 हजार 276 किसानों द्वारा 28 लाख 12 हजार 666 क्विंटल और एमएमसी जिले में 37 हजार 424 किसानों द्वारा 18 लाख 23 हजार 473 क्विंटल धान बेचा गया है। तीनों जिले से इस साल 92 लाख क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया था। जिसमें 99 लाख क्विंटल की खरीदी हुई है।

लिंकिंग मे हुई ऋण की वसूली..

खरीफ सीजन के लिए किसानों द्वारा बड़ी मात्रा में सहकारी सोसाइटियों के माध्यम से कर्ज लिया गया था। किसानों के धान बेचते ही लिंकिंग के माध्यम से ऋण वसूली की गई है। मिली जानकारी के अनुसार अंतिम दिन तक तीनों जिले से किसानों द्वारा लिए गए पौने 700 करोड़ का ऋण वसूली भी कर ली गई है। टेंशन से मुक्त हो गए हैं।

      खरीदी केन्द्रों में 16 लाख क्विंटल धान जाम..    

तीनों जिलों में हुई रिकॉर्ड सवा 99 लाख क्विंटल धान खरीदी के बाद धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है। 99 लाख में से करीब 83 लाख क्विंटल धान का उठाव खरीदी केन्द्रों से हो गया है। केन्द्रों में अब 16 लाख क्विंटल धान जाम है। जिला प्रशासन ने 15 फरवरी तक धान उठाव करने के निर्देश जारी किए हैं। मिलर्स व मार्कफेड द्वारा लगातार धान का उठाव किया जा रहा है। इस साल धान का उठाव समय से पहले होने की संभावना है। हालांकि अधिकारीयों का कहना है कि धान का उठाव भी लगातार जारी है और 15 फरवरी तक सभी धान का उठाव करने निर्देशित किया है।


source.


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg