Sun. Aug 23rd, 2026

बेटी ने अपनी पसंद से शादी की.. इसी बात से नाराज बाप ने गुस्से में तलवार से दोनों बेटी को मौत के घाट उतारा

बेटी ने लव मैरिज करने से नाराज पिता ने अपने पूरे परिवार को गम्भीर रूप से घायल कर दिया। इस हमले में ड्राइवर पिता ने अपनी 18 वर्षीय एक बेटी की हत्या भी कर दी।
खबर शेयर करें..

क्राइम खबर डेस्क खबर 24×7 दुर्ग// जिले में बेटी ने लव मैरिज करने से नाराज पिता ने अपने पूरे परिवार को गम्भीर रूप से घायल कर दिया। इस हमले में ड्राइवर पिता ने अपनी 18 वर्षीय एक बेटी की हत्या भी कर दी। भिलाई में हुए इस घटना को सुनने वाला हर कोई हैरान रह गया।  भिलाई के खुर्सीपार इलाके में आज सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, अपनी बेटी की हत्या करने के बाद पिता ने पुलिस थाने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया।बेटी ने लव मैरिज करने से नाराज पिता ने अपने पूरे परिवार को गम्भीर रूप से घायल कर दिया। इस हमले में ड्राइवर पिता ने अपनी 18 वर्षीय एक बेटी की हत्या भी कर दी।

दरअसल खुर्सीपार निवासी अमरदेव राय की बेटी वंदना राय ने अपनी पसंद से शादी कर ली थी। दो साल बाद बेटी और उसके पति का घर में आना जाना शुरू हो गया। इस बात का विरोध अमर देव राय ने किया। लेकिन बाकी दोनो बेटियां और मां इस बात पर वंदना का सपोर्ट करती थी।

लेकिन यह बात पिता को नागवार गुजरा, पिता ने अपनी बेटी को मौत के घाट उतारने का प्लान बना लिया था, ड्राइवर पिता ने इसके लिए कुछ दिन पहले ही 8 साल पुरानी तलवार को धार कराकर इसकी योजना तैयार कर ली थी। 11 फरवरी को सुबह करीब 3 बजे अपने बड़ी बेटी पर हमला कर दिया। इस बीच बचाव करने आई 18 वर्षीय छोटी बेटी ज्योति राय पर आरोपी पिता ने तलवार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिसे ज्योति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी सहित दो बेटियां बुरी तरह घायल हैं जिनका इलाज शंकराचार्य अस्पताल में चल रहा है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

source.


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg