Sun. Aug 23rd, 2026

CM हॉउस का घेराव के लिए नहीं मिली अनुमति तो धरना स्थल पर ही दीप जलाकर कहा वादा निभाए सरकार

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // 23 जनवरी से अनिश्चिकालीन हड़ताल पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं ने सोमवार को रायपूर में मुख्यमंत्री निवास घेराव की अनुमति नही मिलने के बाद जिला मुख्यालय में ही हड़ताल स्थल पर दीप जलाकर सरकार से मांग पूरी करने की अपील की। लगातार हड़ताल के बाद सोमवार को कार्यकर्ता और सहायिका संघ रायपुर कूच करने वाला था।

प्रांतीय आह्वान पर रायपूर पहुंच मुख्यमंत्री निवास घेराव में जिले भर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाएं हिस्सा लेने वाली थी लेकिन कार्यक्रम की अनुमति सरकार ने नही दी जिसके बाद आंदोलन को जिला मुख्यालय में ही उग्र करतें कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने जमकर नारेबाजी करते हाथो में दीप जलाकर सरकार को किए गए वादे याद दिलाते मांग पूरा करने कहा।

   यह भी पढ़े: VIDEO: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संयुक्त मंच आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया..25वा दिन भी जारी रहा हड़ताल

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

लगातार आंदोलन के चलते आंगनबाड़ी केंद्रों में पूरी व्यवस्था ठप्प पड़ी हुई है। नौनिहालों के साथ साथ गर्भवती महिलाओं, कुपोषित और एनिमिक बच्चों महिलाओं को पोषण आहार वितरण व्यवस्था बंद है। संघ के लता तिवारी, रत्ना साहू, पिंकी ठाकुर ने बताया कि सरकार के दबाव के बाद भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाएं लगातार हड़ताल पर है। सरकार अपने किए गए वादे से ही पीछे हट रही है। हड़ताल वापस लेने हर तरह से दबाव बनानें में जूटी है। कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं एकजुट है। सरकार के किसी भी दबाव में संघ नही झूकेगा। आंदोलन को और तेज करने की बात कही गई।


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg