Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

चिखलदाह मे महाराणा प्रताप सामुदायिक भवन निर्माण हेतु भूमिपूजंन

चीखलदाह मे महाराणा प्रताप सामुदायिक भवन निर्माण हेतु भूमिपूजंन
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // ग्राम पंचायत बेंद्रीडीह के आश्रित ग्राम चिखलदाह मे छत्तीसगढ़  राजपूत क्षत्रिय महासभा रहटादह पं क्रमांक 1282 उपसमिति खैरागढ़ के प्रयास से डोंगरगढ़ विधान सभा के क्षेत्रीय विधायक भूणेश्वर् शोभा राम बघेल दुवारा महाराणा प्रताप सामुदायिक हेतु 10.50 लाख ( दस लाख पचास हजार रुपया) स्वीकृत किया गया.. इसी प्रकार जनपद सदस्य हिमांचल सिंह दुवारा 80 हजार, श्रीमती अरुणा वासुदेव सिंह दुवारा 1 लाख तथा जनपद सदस्य तोप सिंह बनाफार् दुवारा 1 लाख राशि प्रदान की गयीहै।

राजपूत उपसमिति खैरागढ़ के महिला अध्यक्ष, जनपद सदस्य तोप सिंह उपसमिति के अध्यक्ष श्री शेर सिंह (गांधी) के अतिथि मे नव निर्मित भवन हेतु भूमिपूजन किया गया.

solar pinal
solar pinal

ज्ञात हो कि उपरोक्त राशि के अतिरिक्त विधायक श्री भूणेश्वर् शोभा राम बघेल के प्रयास से मुख्यमंत्री जन चौपाल के तहत पर्यटन एवम संस्कृति विभाग छ. ग. शासन दुवारा 10 लाख की स्वीकृति राजपूत भवन हेतु दी गयी है तथा सीएम बघेल दुवारा 2 लाख रू की स्वीकृति महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापित करने हेतु दिलाई गयी है. इस तरह ग्राम चीखलदाह मे महाराणा प्रताप सामुदायिक भवन हेतु लगभग कुल 25 लाख की राशि स्वीकृति दी गयी है.

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..

चीखलदाह मे महाराणा प्रताप सामुदायिक भवन निर्माण हेतु भूमिपूजंन

खैरागढ़ मे शासकीय चिकित्सालय के पास जमात पारा मे समाज के दुवारा स्वयम के श्रोत से राजपूत समाज के स्वजातीय की सदस्यता शुल्क से प्राप्त एकत्रित राशि से इस वर्ष 13 लाख की लागत से भवन तैयार किया गया है. विधान सभा क्षेत्र खैरागढ़ के विधायक श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा दुवारा भी 5 लाख रू राजपूत समाज के भवन विस्तार हेतु देने की घोषणा की गयी है परंतु स्वीकृति हेतु प्रक्रियाधिन है.

ग्राम चिखलदाह मे खैरागढ़ उपसमिति खैरागढ़ को सामुदायिक भवन हेतु शासकीय भूमि को राजपूत समाज के लिए सुरक्षित रखने हेतु विशेष सहयोग समाज सेवी बद्रिविशाल सिंह, (BBC ग्रुप) उत्तम सिंह, प्रकाश सिंह, प्रमोद सिंह ललित सिंह का सराहनीय प्रयास रहा.

इस अवसर पर छत्तिसगढ़ राजपूत क्षत्रिय महासभा 1282 के केंद्रीय निर्णायक सदस्य कमलेश्वर सिंह राजपूत, उपसमिति के सचिव जितेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष गोपाल कृष्ण राजपूत, युवा मंडल के अध्यक्ष, शुभम सिंह ग्राम चीखलदाह के सक्रिय सदस्य कांग्रेसी कार्यकर्ता सुरजीत सिंह, पंकज सिंह, भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता श्री नन्हा श्री वसुदेव सिंह, ब्रम्हा सिंह सहित शिव कुमार सिंह, बाल मुकुंद सिंह, सौरभ सिंह चौहान, विनोद सिंह बनाफर आदि बड़ी संख्या मे राजपूत समाज के लोग उपस्थित रहे.

इस अवसर पर उपसमिति खैरागढ़ के अध्यक्ष शेर सिंह एवम केंद्रीय निर्णायक सदस्य कमलेश्वर् सिंह सयुंक्त रूप से विधायक भूणेश्वर् बघेल एवम मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है.


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!