Sat. Jun 27th, 2026

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग फुटबॉल टीम के लिए खैरागढ़ की 3 महिला खिलाडी चयनित..

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग फुटबॉल टीम के लिए खैरागढ़ की 3 महिला खिलाडी चयनित..
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग फुटबॉल टीम के लिए खैरागढ़ की 3 महिला खिलाडी चयनित..
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // न्यू दंतेश्वरी क्लब खैरागढ़ की तीन महिला खिलाडीयों का हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग फुटबॉल टीम के लिए चयनित हुए है। ये तीनो महिला खिलाडी संबलपुर मे होने वाले प्रतियोगिता मे भाग लेंगी।.

बता दे कि न्यू दंतेश्वरी स्पोर्टिंग क्लब की तीन महिला खिलाड़ी, अंजलि जंघेल, लूनिधि वर्मा, प्रिया वर्मा ने हाल ही में दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में चयन स्पर्धा में भाग लिया था। जिसके आधार पर ये तीनों महिला खिलाड़ीयो का चयन संबलपुर ओडिशा के लिए हुआ है।

      इसे भी पढे: 70 वर्षिय दिव्यांग को ट्राइसिकल की दरकार..शासन प्रशासन से लगा रहा मदद की गुहार

टीम मे खैरागढ़ की तीनो महिला खिलाड़ियों सहित हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की टीम संबलपुर के लिए रवाना हो गई है। इस टीम का 1 सप्ताह का कोचिंग कैंप दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में लगाया गया था।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

इस उपलब्धि पर क्लब के सचिव और वरिष्ठ फुटबाल कोच जमीर कुरैशी, अध्यक्ष सुशीलकांत पांडे, प्रबल खत्री, कन्हैया पटेल, अभिलेख सिंह, कोच तौकीर कुरैशी, शितांशु गुप्ता, क्लब के सदस्य शुभम सिंह ठाकुर, आदित्य भाले, शिवांश बहादुर सिंह, हर्षदीप सिंह, लाल अंकुश सिंह, शेख अमीरुल ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।


 किशोर सोनी , खैरागढ़
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें..9407957001


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg