Breaking
Mon. Jun 8th, 2026

भारत ने अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से हराया, टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज

भारत ने अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से हराया, टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज
खबर शेयर करें..

भारत ने अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से हराया, टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज

खेल खबर डेस्क खबर 24×7 मुल्लांपुर//  न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मुलांगपुर में भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच खेला गया।

solar pinal
solar pinal

भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक पारी और 300 रन से जीत दर्ज की। यह जीत भारतीय टेस्ट क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीतों में से एक बन गई है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..

भारत ने अपनी पहली पारी में 8 विकेट पर 564 रन बनाकर पारी घोषित की। टीम के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 126 रन, केएल राहुल ने 100 रन, साई सुदर्शन ने 65 रन और ऋषभ पंत ने 81 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। वॉशिंगटन सुंदर 52 रन बनाकर नाबाद रहे।

इसके जवाब में अफगानिस्तान की पहली पारी 152 रन पर सिमट गई। भारतीय टीम की ओर से पदार्पण कर रहे स्पिनर मानव सुथार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके। पहली पारी में भारी बढ़त मिलने के बाद भारत ने अफगानिस्तान को फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर किया।

दूसरी पारी में भी अफगानिस्तान की बल्लेबाजी भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 112 रन पर ऑलआउट हो गई। वॉशिंगटन सुंदर ने 4 विकेट और कुलदीप यादव ने 3 विकेट हासिल किए।

मानव सुथार बने प्लेयर ऑफ द मैच

अपने पदार्पण टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा स्पिनर मानव सुथार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने पहली पारी में 6 विकेट लेकर अफगानिस्तान की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।भारत ने अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से हराया, टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज

भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड

इस जीत के साथ भारत ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए नया इतिहास रच दिया। बल्लेबाजों और गेंदबाजों के संयुक्त प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम ने मैच के तीसरे दिन ही अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg