Breaking
Fri. Apr 17th, 2026

प्रेमी युगल ने साथ दी जान..पेड़ पर लटकी मिली लाशें

प्रेमी युगल ने साथ दी जान..पेड़ पर लटकी मिली लाश
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़। खैरागढ़ के सलगापाट में दो प्यार करने वालों की लाश पेड़ पर लटकी हुई मिली है। बताया जा रहा है कि, मृतक नारद यादव 20 साल का था और प्रेमिका पिंकी यादव 21 साल की थी। मृतक प्रेमी बिजलदेही गांव का रहने वाला था, वहीं मृतिका पिंकी यादव सलगापाट गांव की रहने वाली थी।

राहगीरों ने देखी पेड़ में लटकी शव

बता दें, राहगीरों ने दोनों की लाश पेड़ पर लटकी देखी, जिसके बाद इस बात की सूचना ग्रामीणों को दी गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस दोनों प्रेमी युगल के शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  #The loving couple gave their livesप्रेमी युगल ने साथ दी जान..पेड़ पर लटकी मिली लाश

solar pinal
solar pinal

तीन साल से प्रेम संबंध

ग्रामीणों ने बताया कि, दोनों के बीच पिछले तीन साल से प्रेम संबंध चल रहा था। मृतक नारद की बहन की शादी मृतिका पिंकी के परिवार में हुई थी। इसी वजह से युवक का आना-जाना उसके घर पर होता था। शुक्रवार को भी वह बहन के यहां पहुँचा था, बहन के यहां से युवक वापस जाने लगा। इसी बीच यह खबर सामने आई कि आधी रात को प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

READ ALSO: शास.स्वामी आत्मानंद इंग्लिश हिंदी मीडियम स्कूल में छात्रों के लिए हो बस वाहन सुविधा..CM के नाम कलेक्टर को ज्ञापन


अहम बात यह है कि, आत्महत्या का कारण परिजन भी नहीं बता पा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम होने के बाद शव को परिजनों को दे दिया जाएगा। दोनों ने आत्महत्या क्यों की इस बात का पता नहीं चल पाया है। #the dead body was found hanging on the tree



लगातार खबर24×7 के समाचार से जुड़े रहने सोशल मिडिया में हमेशा जुड़े आपको मिलेंगे हर अपडेट….. फेसबुक FACEBOOK में लाइक व फालो करें.. . ट्विटर TWITER में फालो करें….टेलीग्राम TELEGRAM में हमारे ग्रुप से जुड़े.. GOOGLE NEWS पर फालो करें 


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!