Mon. Aug 24th, 2026

शास.स्वामी आत्मानंद इंग्लिश हिंदी मीडियम स्कूल में छात्रों के लिए हो बस वाहन सुविधा..CM के नाम कलेक्टर को ज्ञापन

शास.स्वामी आत्मानंद इंग्लिश हिंदी मीडियम स्कूल में छात्रों के लिए हो बस वाहन सुविधा..CM के नाम कलेक्टर को ज्ञापन
खबर शेयर करें..

🔴 गरीब व मध्यम वर्गीय परिवार का ध्यान रखते जल्द ही CM ले फैसला: नरेन्द्र सोनी 

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // गरीब व मध्यमवर्गीय पालकों की मांग पर शासकीय आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल मैं शाला प्रवेश उत्सव के पूर्व बस वाहन की मांग की सुविधा को लेकर जनता कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रत्याशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व पालको ने ज्ञापन सौंपा गया।

इस दौरान नरेंद्र सोनी ने कहा की क्लास 1 से 8 तक के  इस स्कूल में  बच्चे बहुत कम उम्र के साथ-साथ अधिक दूरी तय करके  स्कूल आते हैं  स्कूल का समय भी प्रातः 7:30 होने के कारण से बच्चे  समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाते यहां भर्ती हुए बच्चों के अधिकांश पालक गरीब व मध्यम वर्ग के हैं जिनको वाहन की सुविधा नहीं होने से अन्य के द्वारा आर्थिक शोषण किया जाता है।

शास.स्वामी आत्मानंद इंग्लिश हिंदी मीडियम स्कूल में छात्रों के लिए हो बस वाहन सुविधा..CM के नाम कलेक्टर को ज्ञापन
शास.स्वामी आत्मानंद इंग्लिश हिंदी मीडियम स्कूल में छात्रों के लिए बस वाहन सुविधा को लेकर कलेक्टर से चर्चा करते

ज्ञापन मे CM से मांग.. न्यूनतम राशि हो निर्धारित शुल्क 

 आगे ज्ञापन में मुख्यमंत्री से मांग किए कि अतः बच्चे के हित में तथा निर्बाध शिक्षा के लिए समस्त जिला प्रशासन प्रमुखों  को निर्देशित कर पूरे राज्य में बच्चों की सुविधा के लिए बस वाहन सुविधा उपलब्ध कराने की कृपा करेंगे तथा सभी वाहन मालिकों को मीटिंग करके प्रति किलोमीटर न्यूनतम निर्धारित शुल्क और आवश्यक सुरक्षा सहित किराया निर्धारित करने का कष्ट करेंगे।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

श्री सोनी ने आगे कहा कि अधिकांश पालक एकाकी परिवार में है  तथा माता-पिता दोनों रोजगार या सर्विस में होने के कारण बच्चों को व्यक्तिगत रूप से समय पर स्कूल लाने व ले जाने में असमर्थ हो जाते हैं इसलिए वाहन सुविधा आवश्यक है।

इस दौरान सुरेंद्र सिंह सिंगर अजीत जोगी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष लकी नेताम, मंगल नेताम, गजेंद्र मरकाम, संतोष चंद्राकर, हरप्रसाद चंद्राकर, उत्तम जोशी व लक्ष्मण डेहरे सहित बड़ी संख्या में जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे। यह भी देखें..



लगातार खबर24×7 के समाचार से जुड़े रहने सोशल मिडिया में जुड़े हमेशा आपको मिलेंगे हर अपडेट….. फेसबुक FACEBOOK में लाइक व फालो करें.. . ट्विटर TWITER में फालो करें….टेलीग्राम TELEGRAM में हमारे ग्रुप से जुड़े.. GOOGLE NEWS पर फालो करें 


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg