Wed. Aug 5th, 2026

कैबिनेट की बैठक मे राज्य सरकार का बड़ा फैसला..महंगाई भत्ते में की 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी

कैबिनेट की बैठक मे राज्य सरकार का बड़ा फैसला..महंगाई भत्ते में की 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // छत्तीसगढ़ राज्य सरकार में भूपेश बघेल कैबिनेट की गुरुवार को हुई अहम बैठक में राज्य के शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते डी.ए. में 5 की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। इससे राज्य सरकार को प्रति वर्ष एक हजार करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।

CM भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी इसकी जानकारी

 कैबिनेट के निर्णय की जानकारी स्वयं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के डीए पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी गई है। सीएम हाउस में आयोजित कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। सीएम के मुताबिक इस फैसले से राज्य सरकार को हर साल एक हजार करोड़ रुपए का अतिरिक्त ‌वित्तीय भार आएगा।

राज्य के 2 लाख से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा बढ़ोतरी का लाभ

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए थे। दिन की शुरुआत के साथ कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन योजना को कैबिनेट में हरी झंडी मिल गई इसके बाद रात होते.होते मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 5 प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा कर दी। ये 1 जुलाई महीने से लागू हो जाएगा इसी के साथ राज्य के 2 लाख से अधिक कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

मंहगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी का लाभ मजदूर दिवस 1 जुलाई 2023 से मिलेगा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी जानकारी राज्य के कर्मचारियों की महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्विटर पर की है उन्होंने लिखा है कि कर्मचारियों के हित में आज हमने एक बड़ा फैसला लिया है शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में पांच प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की घोषणा करता हूं। यह दर 1 जुलाई 2023 से ही लागू होगी। अपको बता दें कि इससे पहले भी एक बार और महंगाई भत्ता बढ़ाया जा चुका है अब फिर 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है।कैबिनेट की बैठक मे राज्य सरकार का बड़ा फैसला..महंगाई भत्ते में की 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी

राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 33 प्रतिशत से बढ़कर हो गया 38 प्रतिशत

राज्य के कर्मचारी लंबे समय से महंगाई भत्ता में वृद्धि की मांग कर रहे थे कर्मचारियों का कहना है कि केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर डीए दिया जाए कर्मचारियों की मांग पर, अब 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाया गया है वर्तमान में राज्य के कर्मचारियों को 33 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था अब यह बढ़कर 38 प्रतिशत हो गया है।



लगातार खबर24×7 के समाचार से जुड़े रहने सोशल मिडिया में जुड़े हमेशा आपको मिलेंगे हर अपडेट….. फेसबुक FACEBOOK में लाइक व फालो करें.. . ट्विटर TWITER में फालो करें….टेलीग्राम TELEGRAM में हमारे ग्रुप से जुड़े.. GOOGLE NEWS पर फालो करें 


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg