Wed. Aug 5th, 2026

नक्सलियों के 2000 के नोट खपाते 2 आरोपी गिरफ्तार, 27 लाख रुपये से ज्यादा के नोट जब्त

नक्सलियों के 2000 के नोट खपाते 2 आरोपी गिरफ्तार, 27 लाख रुपये से ज्यादा के नोट जब्त
खबर शेयर करें..

क्राइम खबर डेस्क खबर 24×7 कांकेर// पुलिस ने नक्सलियों के 2000 के नोट खपाते हुए 2 आरोपियों को महाराष्ट्र में गिरफ्तार किया गया है।

खबर के मुताबिक इस मामले को लेकर पुलिस 4-5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। जिसके बाद दो लोगों को गिरफ्तार कर बाकी को छोड़ दिया गया। इनमें से विप्लव सिकदार और रोहित मंगू कोरसा को गढ़चिरौली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दो युवकों से 27 लाख 62 हजार कीमत के 2000 के नोट जब्त किए गए हैं।

विप्लव सिकदार कांग्रेस के जिला कमेटी का कार्यकरणी सदस्य बताया जा रहा है। विप्लव सिकदार कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र अंतर्गत पानावर का निवासी है। वहीं रोहित कोरसा महाराष्ट्र के धोद्दूर का रहने वाला बताया जा रहा है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

नक्सलियों के 2000 के नोट खपाते 2 आरोपी गिरफ्तार, 27 लाख रुपये से ज्यादा के नोट जब्त

बीजापुर में भी पकड़ा गया था एक आरोपी

बता दें कि इससे पहले बीजापुर में भी नोट खपाते की जुगत में लगे आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। माओवादी संगठन गंगालूर एरिया कमेटी 2 हजार के नोट को खपाने की तैयारी में था। लेकिन पुलिस ने नोट खपाने से पहले ही युवक को धरदबोचा। आरोपी के पास से 10 लाख रुपये और 80 माओवादी पर्चा मिले थे। source.



लगातार खबर24×7 के समाचार से जुड़े रहने सोशल मिडिया में जुड़े हमेशा आपको मिलेंगे हर अपडेट….. फेसबुक FACEBOOK में लाइक व फालो करें.. . ट्विटर TWITER में फालो करें….टेलीग्राम TELEGRAM में हमारे ग्रुप से जुड़े.. GOOGLE NEWS पर फालो करें 


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg