Sat. Jul 25th, 2026

खबर24×7 का जन सरोकार..जागा प्रशासन..राजधानी रायपुर में अटैच डॉक्टर को अंतत किया गया मूल पदस्थापना में पदस्थ

खबर24x7 का जन सरोकार..जागा प्रशासन.. राजधानी रायपुर में आयुष्मान भारत योजना में अटैच डॉक्टर को अंतत किया गया मूल पदस्थापना में पदस्थ
खबर शेयर करें..

खबर24x 7 का जन सरोकार..जागा प्रशासन.. राजधानी रायपुर में आयुष्मान भारत योजना में अटैच डॉक्टर को अंतत किया गया मूल पदस्थापना में पदस्थ

0 रायपुर में अटैच डॉक्टर को तत्काल गंडई बुलाने की रखी गई थी मांग.. 

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया// सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंडई जिला केसीजी में खस्ता हाल स्वास्थ्य सिस्टम एवं डॉक्टर की कमी को लेकर खबर 24×7 ने 16 जून 2023 एवं 23 जुलाई 2023 को प्रमुखता से खबर का प्रकाशन किया गया था।  इस खबर के माध्यम से बताया गया था कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंडई में डॉक्टर की कमी से मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही है।  खबर प्रशासन के बाद क्षेत्र के भाजपा नेता एवं किसान मोर्चा महामंत्री खम्हन ताम्रकार ने सोमवार 24 जुलाई 2023 को कलेक्टर केसीजी के नाम पत्र तैयार कर स्वयं उपस्थित होकर दिया गया था जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंडई में एमबीबीएस डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग की थी । उन्होंने कलेक्टर की अनुपस्थिति में डिप्टी कलेक्टर टंकेश्वर प्रसाद साहू को पत्र सौंप कर मांग की गई थी उन्होंने बताया कि गंडई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्सपर्ट डॉक्टरों की कमी होना बताया गया था।

पद खाली होने से शासन की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों को न मिलने की बात का जिक्र किया था, कहा था कि मूल जगह पदस्थापना करने के लिए इस दिशा में विभागीय पहल भी शून्य था खमहन ताम्रकार ने बताया था कि ओपीडी में दोनों समय मिलाकर प्रतिदिन लगभग 200 मरीज आते हैं ओपीडी प्रभारी के भरोसे चल रहा है जबकि 70 से 80 महिलाओं की यहां सुरक्षित प्रसव भी होता है, जो की हॉस्पिटल और क्षेत्र के लिए अच्छी बात है ,पर आपातकाल में मरीजों को रिफर कर दिया जाता है सर्वाधिक सघन क्षेत्र में डॉक्टरों का न होना नए जिलों में रहवासियों की उपेक्षा का आरोप लगाया था ,शासन प्रशासन से मांग किया गया था, कि आयुष्मान भारत योजना के तहत जो डॉक्टर राजधानी रायपुर में अटैच कर रखा गया है उसे तत्काल आदेशित किया जाए, ज्ञापन के माध्यम से व्यवस्था नहीं सुधरी तो आंदोलन की भी बात कही थी।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

यह था खबर :   नया जिला बनने के बाद स्वास्थ्य सुविधा पटरी से उतरी..एक डॉक्टर राजधानी में अटैच..दूसरे का हो गया तबादला..स्वास्थ्य सुविधा पटरी से उतरी

गंडई में पदस्थ डॉक्टर राजधानी रायपुर में था अटैच 

खबर24x7 का जन सरोकार..जागा प्रशासन.. राजधानी रायपुर में आयुष्मान भारत योजना में अटैच डॉक्टर को अंतत किया गया मूल पदस्थापना में पदस्थज्ञात हो की संचालक स्वास्थ्य सेवाएं रायपुर के ही आदेश 7 फरवरी 2023 को आदेशित किया गया था की गंडई में पदस्थ डॉक्टर योगेश दीवान को आयुष्मान भारत योजना के तहत क्लेम राशि सेटलमेंट किए जाने हेतु राजधानी रायपुर में अटैच किया गया था, लेकिन संचालक स्वास्थ्य सेवाएं छत्तीसगढ़ नया रायपुर के आदेश पर राज्य नोडल एजेंसी अंतर्गत संचालित आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉक्टर खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता के तहत कार्य किए जाने हेतु कार्यालय की आदेश की तहत डॉ योगेश दीवान को उनके मूल पदस्थापना स्थल गंडई जिला केसीजी हेतु तत्काल प्रभाव से कार्य मुक्त किया जाता है अपनी उपस्थिति मूल पदस्थापना में तत्काल देना सुनिश्चित करने का निर्देशित मिला है।

आदेश के तहत डॉक्टर योगेश दीवान वर्तमान में गंडई में ज्वाइनिंग लेकर कार्य कर रहा है। लेकिन एक डॉक्टर के आते ही दूसरे डॉक्टर चंद्रकांत उर्वासा मेडिकल ऑफिसर गंडई का तबादला जिला मुख्यालय राजनांदगांव हो गया है।  यहाँ तीन मेडिकल ऑफिसर का होना जरूरी है। जो सिर्फ एक डॉक्टर डॉक्टर योगेश दीवान ही रह जाएंगे।


Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन, गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें..6267204197


 


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg