Breaking
Sat. Mar 28th, 2026

लापता पति-पत्नी का खेत पैरावट में मिला शव.. जाँच में जुटी पुलिस

Dead body of missing husband and wife found in Paravat farm. Police engaged in investigation.लापता पति-पत्नी का खेत पैरावट में मिला शव.. जाँच में जुटी पुलिस
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // थाना ठेलकाडीह जिला खैरागढ़ पुलिस को 26 दिसम्बर शाम सूचना मिली कि ग्राम तुलसीपुर में राजू जांगड़े के खेत में एक अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है जहां जाकर जांच पड़ताल करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक दिलीप खरे पिता महा सिंह खरे उम्र 45 साल निवासी ग्राम छछान पैरी का निवासी है।

थाना प्रभारी आलोक साहू ने बताया की दिलीप अपने परिवार के साथ ग्राम पोटिया थाना पुलगांव जिला दुर्ग में निवास करता था जहां 18 दिसंबर 2023 को उसकी पत्नी कुमारी बाई खरे के साथ वाद विवाद होकर इसकी पत्नी कुमारी बाई खरे अपने बहन ललिता भारती के यहां ग्राम भरदा गॉड थाना छुईखदान चली गई थी।

solar pinal
solar pinal

जहां मृतक दिलीप खरे जाकर अपनी पत्नी को मना कर ग्राम पोटिया जिला दुर्ग जाने के लिए दोनों एक साथ 21 दिसम्बर को निकले थे जो घर नहीं पहुंचे थे परिवार वाले आसपास में पता तलाश कर रहे थे इनका कोई अता पता नहीं चला। जिसके बाद ही 26 दिसम्बर की शाम को ग्राम तुलसीपुर में राजू जांगड़े के खेत में मृतिका कुमारी बाई खरे उम्र 42 साल व मृतक दिलीप खरे उम्र 45 साल का शव मिला।  मामले पर थाना ठेलकाडीह में मर्ग क्रमांक 42/23 व 43/23 कायम कर जांच की जा रही है ।Dead body of missing husband and wife found in Paravat farm. Police engaged in investigation.लापता पति-पत्नी का खेत पैरावट में मिला शव.. जाँच में जुटी पुलिस

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

आसपास मिला कीटनाशक़ दवाइयां..

खेत में मिले पति दिलीप खरे के शव के पास कीटनाशक दवाइयां मिला है। जबकि पत्नी कुमारी का शव पैरावट के अंदर सडा गला मिला जिससे लगता है की महिला की मौत कुछ दिन पहले हुआ है वही पुरुष का शव तात्कालिक था। इस बात कको देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है की दिलीप ने अपनी पत्नी कुमारी को मारकर पैरावट में छिपा दिया था लेकिन बाद में आत्मग्लानि या फिर पुलिस में पकडे जाने के डर से कीटनाशक़ पीकर आत्महत्या किया है।

वहीं पूरे मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पाण्डेय ने बताया कि मृतिका का शरीर सड़ी-गली हालत में मिला है। वहीं उसके पति का शव पास ही मिला है। जिसके पास से कुछ कीटनाशक भी पुलिस ने जब्त किया है। प्रथम दृष्टया यह आशंका जताई जा रही है कि पति ने कुछ दिन पहले पत्नी की हत्या कर दी होगी बाद में खुद कीटनाशक खा कर आत्महत्या की होगी। प्रारंभिक जांच में पुलिस को दोनों के बीच लगातार आपसी कलह और झगड़े होने की भी जानकारी मिली है. बहरहाल मामला विवेचना में है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पायेगा।

Dead body of missing husband and wife found in Paravat farm. Police engaged in investigation.




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।