Thu. Jul 16th, 2026

विशाल यज्ञ प्रशिक्षण शिविर का गंडई में हुआ शुभारंभ..प्रथम दिन सैकड़ो लोगो ने लिया हिस्सा

विशाल यज्ञ प्रशिक्षण शिविर का गंडई में हुआ शुभारंभ..प्रथम दिन सैकड़ो लोगो ने लिया हिस्सा
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया//  महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वी जयंती के पावन अवसर पर तीन दिवसीय विशाल यज्ञ प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिला मुख्यालय रोड स्थित कृषि उपज मंडी प्रांगण में 27 अप्रैल शनिवार को शुभारंभ हुआ। जो 28 एवं 29 दो दिन तक चलेगा।

शुभारंभ कार्यक्रम के प्रथम दिन सुबह 5 से 7 बजे दो घंटे तक स्थानीय निवासी नीरज दुबे जिला प्रभारी युवा भारत पतंजलि द्वारा योगा का क्लास लिया गया, उसके बाद कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा वैदिक मंत्र भगवान राम की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित के साथ किया गया। 7.30 बजे से शाम 10 बजे तक यज्ञ का कार्यक्रम हुआ उसके बाद नाश्ता किया गया फिर वक्ताओं द्वारा यज्ञ के बारे में विस्तार से चर्चा दिया गया।

दोपहर लगभग 12 बजे भोजन का आयोजन किया गया, फिर यज्ञ के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए इनके क्या क्या फायदे और लाभदायक होता है उसके बारे में चर्चा किया गया, यज्ञ कार्यक्रम का शाम लगभग 6 बजे समापन किया गया। उक्त तीन दिवसीय प्रशिक्षण में मुख्य प्रशिक्षक अरुण कुमार आर्य मुंबई, डॉक्टर कमल नारायण आर्य रायपुर, राकेश दुबे यज्ञ प्रभारी छ ग, जयंत भारती प्रदेश अध्यक्ष पतंजलि युवा भारत छ ग, विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर अजय आर्य दुर्ग की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

कार्यक्रम का आयोजक पतंजलि योग समिति भारत स्वाभिमान ट्रस्ट,किसान सेवा समिति, युवा भारत, सोशल मीडिया समिति एवं यज्ञ समिति गंडई के तत्वाधान में किया गया।

विशाल यज्ञ प्रशिक्षण शिविर का गंडई में हुआ शुभारंभ..प्रथम दिन सैकड़ो लोगो ने लिया हिस्सा उक्त प्रशिक्षण में सहयोगी संदीप आर्य, यशवंत आर्य,भागचंद, उत्तम आर्य, मोहन जंघेल, शत्रुघ्न आर्य, नीरज आर्य, पप्पू देवांगन, मुन्ना जंघेल, बलदाऊ सोनी ,सेवन आर्य, तरुण आर्य, भुवन कौशल, सोहन पाल, निर्भय लिलहरे आर्य का सराहनीय योगदान रहा।


Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन, गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें.. 7415791636



खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg