Thu. Jul 16th, 2026

भूपेश बघेल के साथ पोलिंग बूथ टेडसरा में घुसने वाले कांग्रेस पदाधिकारी जेल गए

भूपेश बघेल के साथ पोलिंग बूथ टेडसरा में घुसने वाले कांग्रेस पदाधिकारी जेल गए
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव// 26 अप्रैल लोकसभा चुनाव के दिन पोलिंग बूथ टेडसरा बूथ में कुछ कांग्रेस पदाधिकारी राजनांदगांव लोकसभा के प्रत्याशी भूपेश बघेल के साथ टेडसरा पोलिंग बूथ के अंदर प्रवेश कर गए थे, और एक महिलाओं भाजपा कार्यकर्ता के साथ कांग्रेस पदाधिकारी पर बदतमीजी का आरोप है ।

इस मामले में भूपेश बघेल ने अपना पक्ष रखा था और अपने को निर्दोष बताया था,और दोनों पार्टियों कांग्रेस और भाजपा ने थाने जाकर शिकायत की थी आज कोर्ट ने पांच आरोपी कांग्रेस कार्यकर्ता को जेल भेज दिया, जिसमें कांग्रेस जिला अध्यक्ष भागवत साहू का भी पुत्र है।

राजनांदगांव. मतदान के दिन 26 अप्रैल को टेडेसरा स्थित पोलिंग बूथ के सामने कांग्रेस व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर विवाद हुआ था। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भागवत साहू के पुत्र जितेन्द्र साहू और भतीजे सतीश साहू और उसके साथियों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए सोमनी थाना में शिकायत दर्ज कराई थी।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

इस मामले में पुलिस ने सोमवार को भागवत के भतीजे सतीश साहू और उसके पांच साथियों को गिरतार कर जेल भेज दिया है। 26 अप्रैल को मतदान के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुयमंत्री भूपेश बघेल अपने समर्थकों के साथ टेडेसरा स्थित पोलिंग बूथ पहुंचे थे। इस दौरान भूपेश अपने समर्थकों के साथ बूथ के अंदर प्रवेश कर रहे थे। जिसका भाजपा के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया था। भाजपाइयों के विरोध पर कांग्रेस कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और दोनों पक्ष में विवाद हो गया था।भूपेश बघेल के साथ पोलिंग बूथ  टेडसरा में घुसने वाले कांग्रेस पदाधिकारी जेल गए

कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष भागवत साहू ने मिडिया में कहा है कि घटनाक्रम से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। इसके बाद भी पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की है। भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। पूर्व में सत्ता का दुरुपयोग करते मुझे भी जेल भेजा गया था। अब पुत्र और भतीजों को निशाने पर लिया गया है।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg