Breaking
Thu. Mar 26th, 2026

NSDL IPO के शेयरों का आज होगा अलॉटमेंट, GMP में जोरदार तेजी

NSDL IPO के शेयरों का आज होगा अलॉटमेंट, GMP में जोरदार तेजी
खबर शेयर करें..

NSDL Allotment Status: इस साल का मचअवेटेड आईपीओ नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) के शेयरों का आज अलॉटमेंट हो सकता है। यह आईपीओ 30 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था, जबकि 1 अगस्त तक बोलियां लगाई गईं। वहीं, इसकी लिस्टिंग 6 अगस्त को होने की संभावना है। आज अलॉटमेंट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कल यानी मंगलवार को निवेशकों के शेयर अलॉट किए जाएंगे। वहीं, जिन निवेशकों को नहीं अलॉट होंगे, उनको इसी रिफंड कर दिया जाएगा।

BSE वेबसाइट पर कैसे चेक करें स्टेटस? nsdl allotment status

1. सबसे पहले आप BSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

solar pinal
solar pinal

2. इसके बाद ‘इश्यू टाइप’ में ‘इक्विटी’ सेलेक्ट करें।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

3. इसके बाद ‘इश्यू नेम’ में ‘नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड’ चुनें।

4. अपना एप्लिकेशन नंबर या पैन नंबर डालें,‘सर्च’ पर क्लिक करें।

आपका अलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा।

MUFG इंटाइम पर अलॉटमेंट ऐसे चेक करें nsdl allotment status

1. सबसे पहले रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर जाएं।

2. इसके बाद ‘कंपनी सिलेक्ट करें’ में ‘नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड’ चुनें।

3. इसके बाद पैन, एप्लिकेशन नंबर, DP ID या अकाउंट नंबर में से कोई एक विकल्प चुनें।

4. ‘सर्च’ पर क्लिक करें।

आपका अलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर आ जाएगा।NSDL IPO के शेयरों का आज होगा अलॉटमेंट, GMP में जोरदार तेजी

NSDL IPO GMP Today

प्राइमरी मार्केट में NSDL के शेयरों की तगड़ी डिमांड देखने को मिल रही है। आज इसका GMP 120 रुपये प्रति शेयर है। मतलब 800 रुपये इश्यू प्राइस से 120 रुपये प्रीमियम के साथ इसकी लिस्टिंग 920 रुपये के आसपास हो सकती है, जो 15 फीसदी लिस्टिंग ग्रेन की ओर इशारा कर रहा है। nsdl allotment status

Allotment of NSDL IPO shares will happen today, strong rise in GMP : source




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।