Mon. Jul 20th, 2026

नौकरी संकट में: भारतीय स्टार्टअप कंपनियां भी छंटनी की राह पर.. 21 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की छुट्टी

lay-off-news-jo
खबर शेयर करें..

व्यापार खबर डेस्क खबर 24×7 नई दिल्ली// विदेशी टेक कंपनियों की तरह कर्मचारियों की छंटनी में भारतीय स्टार्टअप्स भी पीछे नहीं हैं। देश के 70 स्टार्टअप्स पिछले 3-4 माह में 21,000 से ज्यादा कर्मचारियों को निकाल चुके हैं। आने वाले महीनों में फंडिंग की कमी के बीच कई और कर्मचारियों की नौकरी जा. सकती है।

छंटनी करने वालों में बायजूस, ओला, एलपीएल, इन्नोवासेर, वेदांतु, कार्स-24, ओयो, मिशु आदि शामिल हैं। एडटेक सेक्टर ने सबसे ज्यादा छंटनी की है। अब तक 16 एडटेक स्टार्टअप्स 8,000 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाल चुके हैं। शेयरचैट (मोहल्ला टेक प्राइवेट लि) ने 20% कर्मचारियों की छंटनी की है। हेल्थटेक यूनिकॉर्न इनोवेसर ने भारत व अमरीका में 245 कर्मचारियों को निकाल दिया है।lay-off-news-jo

अनिश्चित माहौल

इनोवेसर के सह-संस्थापक और सीईओ अभिनव शशांक ने अनिश्चित आर्थिक वातावरण को नौकरी में कटौती की खास वजह बताया। पिछले साल सितंबर में इनोवेसर ने करीब 120 कर्मचारियों को निकाल दिया था।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

स्विगी में भी परेशानी

ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने पुष्टि की कि कंपनी 380 कर्मचारियों की छंटनी कर रही है, क्योंकि फूड डिलीवरी ग्रोथ धीमी है। घरेलू ऑनलाइन वाहन मरम्मत प्लेटफॉर्म गोमैकेनिक, सिकोइया इंडिया ने 70 फीसदी कार्यबल कम कर दिया है।


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg