खैरागढ़ में माओवाद सीपीआई के 12 कैडर हथियारों समेत सरेंडर
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़। 08 दिसंबर की सुबह नक्सल उन्मूलन अभियान को बड़ी सफलता मिली है। थाना बकर कट्टा अंतर्गत ग्राम कुम्ही में CPI(माओवादी) संगठन के 12 सक्रिय कैडरों ने पुलिस-प्रशासन के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
सरेंडर करने वालों में CCM, DVCM, ACM व PM स्तर के सदस्य शामिल हैं। इनमें से कई के खिलाफ गंभीर नक्सली घटनाओं में शामिल होने के आरोप रहे हैं।
सरेंडर करने वालों के नाम व बरामद हथियाररामधेर मज्जी (CCM) – AK-47 सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
चंदू उसेंडी (DVCM) – 30 कार्बन ललिता (DVCM) – बिना हथियार जानकी (DVCM) – इंसास प्रेम (DVCM) – AK-47 रामसिंह दादा (ACM) – 303 राइफल सुकेश पोट्टम (ACM) – AK-47 लक्ष्मी (PM) – इंसास शीला (PM) – इंसास सागर (PM) – SLR कविता (PM) – 303 राइफल योगिता (PM) – बिना हथियार |
बताया गया कि नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ मुख्यधारा में वापस आने का निर्णय लिया है। सभी को शासन के पुनर्वास योजना का लाभ दिलाया जाएगा। सरेंडर के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ा है। यह आत्मसमर्पण क्षेत्र में नक्सली नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में बड़ी सफलता मानी जा रही है।![]()


