छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव// नया साल 2023 में राजनीतिक रुप से की बात करें तो भाजपा व कांग्रेस के लिए सत्ता हासिल करने जोर आजमाइश का वर्ष रहेगा। इस साल साल 2023 के आखिरी में विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में दोनों दल सत्ता संघर्ष के लिए आमने सामने होंगे। भाजपा व कांग्रेस नए साल के पहले महीने जनवरी से ही अपनी-अपनी राजनीति चमकाने की तैयारी में है। congress, bjp, politics
भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन..कांग्रेस करेगा पैरादानदाताओं और गौ पालकों का सम्मान |
साल 2023 के विधानसभा चुनाव के मद्दे नजर सत्तारुढ़ कांग्रेस और विपक्षी भाजपा के बीच आपसी जंग तेज होगी। बताया जा रहा है कि सत्ता वापसी के लिए जोर लगाने भाजपा ने जनवरी महीन में ही ताकत झोंकने के लिए तैयारी कर ली है। वहीं कांग्रेस भी विपक्ष को जबाव देने के लिए सरकार के पक्ष में माहौल बनाने के लिए कमर कस ली है। सरकार की उपलब्धि गिनाते जा रहे हैं। इसी कड़ी में एक तरफ भाजपा ने जहां जनवरी के पहले सप्ताह में ही विधानसभावार कार्यकर्ता सम्मेलन से सियासी माहौल बनाने का ऐलान कर दिया है। वहीं कांग्रेस 15 जनवरी के आसपास पैरादानदाताओं और गौ पालकों का सम्मान कर राजनीतिक माहौल को अपने पक्ष में करने की तैयारी में है। congress, bjp, politics

ऐसे में अब देखना होगा की 2023 में जनता आखिर किसकी लुभाव बातों में आकर अपना मत देगी? .

