Sat. Aug 22nd, 2026

शिक्षक साझा मंच की बड़ी मांग: सेवारत शिक्षकों को TET अनिवार्यता से मिले सेवा सुरक्षा, वेतन विसंगति दूर करने की मांग

खबर शेयर करें..

शिक्षक साझा मंच की बड़ी मांग: सेवारत शिक्षकों को TET अनिवार्यता से मिले सेवा सुरक्षा, वेतन विसंगति दूर करने की मांग

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के एलबी संवर्ग के शिक्षक संगठनों के साझा मंच शिक्षक साझा मंच ने सेवारत शिक्षकों को TET अनिवार्यता से सेवा सुरक्षा देने और सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने की मांग उठाई है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

शिक्षक साझा मंच ने अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ के माध्यम से मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर वर्षों से शासकीय स्कूलों में सेवा दे रहे शिक्षकों की समस्याओं का जल्द निराकरण करने की मांग की है।शिक्षक साझा मंच की बड़ी मांग: सेवारत शिक्षकों को TET अनिवार्यता से मिले सेवा सुरक्षा, वेतन विसंगति दूर करने की मांग

शिक्षक संगठनों का कहना है कि प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में सहायक शिक्षक और शिक्षक लंबे समय से लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में TET की अनिवार्यता को लेकर सेवारत शिक्षकों के हितों और सेवा सुरक्षा का ध्यान रखा जाना जरूरी है।

शिक्षक साझा मंच की बड़ी मांग: सेवारत शिक्षकों को TET अनिवार्यता से मिले सेवा सुरक्षा, वेतन विसंगति दूर करने की मांग

मंच की प्रमुख मांग है कि अन्य राज्यों की तर्ज पर सेवारत शिक्षकों को विशेष TET व्यवस्था के तहत सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए और वरिष्ठता के आधार पर पूर्व प्रचलित नियमों के अनुसार पदोन्नति प्रक्रिया पूरी की जाए।

इसके साथ ही शिक्षक साझा मंच ने सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने, शिक्षक संवर्ग में नियुक्ति तिथि से पूर्व की सेवा की गणना करने तथा क्रमोन्नति, पेंशन सहित सभी सेवा लाभ प्रदान करने की मांग की है।

शिक्षक साझा मंच की बड़ी मांग: सेवारत शिक्षकों को TET अनिवार्यता से मिले सेवा सुरक्षा, वेतन विसंगति दूर करने की मांग

शिक्षक साझा मंच ने शासन से दोनों मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है। मंच का कहना है कि इससे वर्षों से शिक्षा विभाग में सेवाएं दे रहे शिक्षकों को न्याय और सेवा सुरक्षा मिल सकेगी।

खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg