Breaking
Thu. Mar 26th, 2026

विश्व उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का हुआ आयोजन, दी गई जानकारी 

A program was organized on the occasion of World Consumer Day, information was given. विश्व उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का हुआ आयोजन, दी गई जानकारी 
खबर शेयर करें..

विश्व उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का हुआ आयोजन, दी गई जानकारी 

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगाव // अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई द्वारा विश्व उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जलाराम हॉल राजनादगांव में हुआ जहाँ अतिथियों के स्वागत के साथ जागरूकता कार्यक्रम की शुरूआत हुई। सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों का सम्मान किया गया।

अतिथियों ने उपभोक्ताओं को प्राप्त अधिकारों एवं दायित्वों से अवगत कराया। लोगो से जागरूक रहने, सायबर ठगों से सावधान सतर्क रहने कहा। मिलावट रोकने मुहिम चलाने एवं मिलावट मुक्त भारत निर्माण के लिए आगे आने अपील किए। शुद्ध के लिए युद्ध जैसे स्लोगन को चरितार्थ करने युद्ध स्तर पर मिलावट के खिलाफ लड़ाई लड़ने कहा।

solar pinal
solar pinal

वही आगे ठगी होने से पहले बचाव एवं पीड़ित हो जाने पर उपभोक्ता न्यायालय की सरल न्याय प्रक्रिया से सभी को अवगत कराया। नापतौल में गड़बड़ी की शिकायत एवं सही वजन प्राप्त अधिकार एवं समान के मैन्युफैक्चर तिथि, एक्सपायरी तिथि देखकर खरीदी करने, सोने चांदी की खरीदी में हॉलमार्क चेक करे, हर खरीदी पर बिल अवश्य ले जैसे विषय पर विस्तार से चर्चा किए।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ला के जागरूकता के लिए भारत दौरा कार्यक्रम की चर्चा एवं विश्व उपभोक्ता दिवस के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश मोहन यादव द्वारा संगठन को उपभोक्ता संरक्षण एवं जन जागरूकता कार्यों के लिए 111000 नगद एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

A program was organized on the occasion of World Consumer Day, information was given.विश्व उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का हुआ आयोजन, दी गई जानकारी 

विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महासचिव चितरंजन कुमार पर्वत, खुलेश वर्मा प्रदेश अध्यक्ष सदस्य रेलवे सलाहकार रायपुर एवं शैलेष चौधरी प्रदेश कोषाध्यक्ष रहे। विशेष के रूप में प्रदेश महामंत्री लोकेश वर्मा, प्रदेश सचिव संजय खोबरागड़े, जिलाध्यक्ष दिलीप शर्मा, प्रदेश सचिव बल्ली रुचंदानी, प्रदेश संगठन सचिव टिकेंद्र साहू जी रहे। भूपेंद्र चंद्राकर , चंद्रशेखर सिंह, भुनेश्वर वर्मा, शेखर वर्मा, घनश्याम, धीरज रुचंदनी, ज्योति मैडम, मनीष गढ़पायल, मोहित देवांगन, जीतू पांडे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में स्वास्थ्य जागरूकता विषय पर, खान पान में हो रहे मिलावट से बचने, मिलावट के दुष्प्रभाव से बचाव पर स्वास्थ्य सलाहकार अमित कुमार तिवारी एवं अजय सूरफाम ने सजग रहने कुछ जानकारी साझा किए। अंत में सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किए।A program was organized on the occasion of World Consumer Day, information was given. विश्व उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का हुआ आयोजन, दी गई जानकारी 




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।