Fri. Jul 31st, 2026

आकाशीय बिजली की चपेट में आकर लकड़ी लेने गई महिला की मौत

आकाशीय बिजली की चपेट में आकर लकड़ी लेने गई महिला की मौत
खबर शेयर करें..

आकाशीय बिजली की चपेट में आकर लकड़ी लेने गई महिला की मौत

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 कोरबा // जिले के बालको थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक दुखद हादसे में जोगी डीहा (भवानी मंदिर) निवासी सविता मांझी (30 वर्ष) की मौत हो गई। वह सोमवार सुबह अपनी देवरानी के साथ हसदेव नदी के किनारे लकड़ी लेने गई थीं। लौटते समय लगभग 11:30 बजे आसपास अचानक आकाशीय बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गईं और नदी में गिरकर डूब गईं। वहीं उनकी देवरानी इस हादसे में बाल-बाल बच गई।

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

घटना की सूचना मिलते ही बालको पुलिस मौके पर पहुंची। प्रधान आरक्षक लक्ष्मी खरसन और आरक्षक मनोज मींज तथा परिजनों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल भेजा गया।

 

स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।गौरतलब है कि सोमवार सुबह से ही मौसम में लगातार बदलाव और बादल गरजने की स्थिति बनी हुई थी। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम में विशेष सतर्कता बरतें और नदी-नालों व खुले क्षेत्रों में जाने से बचें।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg