Sat. Jun 27th, 2026

VIDEO: राइस मिल में दुर्घटना..मजदूर की मौत..नहीं दी पुलिस को जानकारी..मामले को दबाने का प्रयास..

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव//  जिले के गैंटाटोला थाना अंतर्गत आने वाले लाटमेटा के पास स्थित एक राईस मिल में गत 31 दिसंबर को साढ़े दस बजे एक बड़ा हादसा हो गया. काम के दौरान मजदूरों पर धान की बोरी गिरने से तीन मजदूर घायल हो गए और एक की इलाज के दौरान रायपुर में मौत हो गई. इस पूरे मामले में गैंदाटोला पुलिस पूरी तरह से अंजान नजर आ रही है.

    यह भी पढ़ें: बुजुर्ग पिता का अपनी संपत्ति पर सर्वाधिकार सुरक्षित..बेटे को जाना होगा बाहर

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगांव जिले के अंतर्गत आने वाले थाना गैंदाटोला स्थित तिरूपति एग्रो राईस मिल में गत 31 दिसंबर को साढ़े दस बजे की बताई जा रही है. तीन मजदूर काम करते समय घायल हो गए थे. बताया जा रहा है कि उक्त राईस मिल का काम-काज धर्मेन्द्र मौर्य द्वारा देखा जा रहा है. घटना के बाद आनन-फानन में घायल मजदूरों को राजनांदगांव लाया गया.

जिसमें से एक मजदूर को रायपुर रिफर किया गया. जिसका नाम मयाराम निषाद ग्राम दैहान थाना गैंदाटोला बताया जा रहा है. जिसकी मौत 5 जनवरी को हुई है. वहीं तीन अन्य घायल मजदूरों को राजनांदगांव के प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जिन्हें उपचार के बाद छूट्टी दे दी गई है.

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393
     यह भी पढ़ें: कौरुआ जंगल रास्ते में नक्सलियों द्वारा छुपाये IED बरामद..

घायल मजदूरों का नाम नरेंद्र, ठाकुर बंाधा, मिथलेश, महेंद्र चंंद्रवंशी बताया जा रहा है. इस पूरे मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है.जिसमें राजनांदगांव की एक प्राईवेट अस्पताल का नाम भी सामने आ रहा है. उक्त अस्पताल द्वारा पुलिस को किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी गई है.

पुलिस को नहीं खबर..मामले दबाने का प्रयास..

हादसे मे मृत मजदूर मयाराम..

गैंदाटोला थाना अंतर्गत हुए इस हादसे में दो ग्रामीण घायल हुए और एक मजदूर की मौत हो गई. इस पूरे मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है. इस संबंध में थाना प्रभारी सईद अख्तर ने बताया कि घटना 31दिसंबर की है. मजदूर की मौत रायपुर में हुई थी. पंचनाम रिपोर्ट एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

राईस मिल.. जहाँ हादसा हुआ..


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg