Thu. Jul 30th, 2026

स्वर्णकार समाज भवन विस्तार के लिए विधायक निधि से 3 लाख रुपये स्वीकृत, विधायक यशोदा वर्मा का समाज ने किया अभिनंदन

approved from the MLA fund for the expansion of the Goldsmith Society building, the society felicitated MLA Yashoda Verma स्वर्णकार समाज भवन विस्तार के लिए विधायक निधि से 3 लाख रुपये स्वीकृत, विधायक यशोदा वर्मा का समाज ने किया अभिनंदन
खबर शेयर करें..

स्वर्णकार समाज भवन विस्तार के लिए विधायक निधि से 3 लाख रुपये स्वीकृत, विधायक यशोदा वर्मा का समाज ने किया अभिनंदन

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ । स्वर्णकार समाज के सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए क्षेत्रीय विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने विधायक निधि से 3 लाख रुपये की प्रथम किस्त स्वीकृत की है। यह राशि सोनार पारा स्थित स्वर्णकार समाज भवन में हॉल के ऊपर नया हॉल निर्माण कार्य के लिए खर्च की जाएगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 09 स्थित सोनार भवन के विस्तार से समाज के विभिन्न कार्यक्रमों, बैठकों एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए अधिक स्थान और बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इससे भवन की उपयोगिता और क्षमता में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

विधायक के प्रति जताया आभार

राशि स्वीकृत होने पर स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा के निवास पहुंचकर उनका अभिनंदन किया। समाज के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर विकास कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष शेखर सोनी, उपाध्यक्ष मनीष सोनी, सतीश कन्नौजे, आतिश कन्नौजे, निलेश चौधरी, शैलेश सोनी सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।approved from the MLA fund for the expansion of the Goldsmith Society building, the society felicitated MLA Yashoda Verma स्वर्णकार समाज भवन विस्तार के लिए विधायक निधि से 3 लाख रुपये स्वीकृत, विधायक यशोदा वर्मा का समाज ने किया अभिनंदन

जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि स्वीकृत राशि की पहली किस्त शीघ्र प्राप्त होने की संभावना है। राशि मिलते ही भवन विस्तार का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना समाज के लिए लंबे समय से आवश्यक थी, जिसके पूर्ण होने पर भविष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रम अधिक सुव्यवस्थित और सुविधाजनक ढंग से संपन्न हो सकेंगे।

स्वर्णकार समाज के सदस्यों ने विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा के इस सहयोग को समाज के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान बताया है।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg