वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: खुड़िया वन परिक्षेत्र में 35 झोपड़ियां ध्वस्त, वन भूमि से अतिक्रमण हटाया गया
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 लोरमी। वन भूमि संरक्षण और अवैध कब्जों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खुड़िया वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया। यह कार्रवाई चचेड़ी परिसर के कक्ष क्रमांक 493 एवं 1522 में की गई, जहां वन भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाकर भूमि को पुनः उसके मूल स्वरूप में बहाल किया गया।
वन विभाग के अनुसार संयुक्त अभियान के दौरान वन भूमि पर बने 35 झाला-झोपड़ियों को ध्वस्त किया गया, जबकि 16 निर्माणाधीन झाला-झोपड़ियों को भी हटाया गया। कार्रवाई के बाद संबंधित वन भूमि को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया।![]()
राजस्व और पुलिस विभाग की मौजूदगी में चला अभियान
अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई में वन विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम शामिल रही। अधिकारियों की मौजूदगी में पूरे अभियान को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया।

वन भूमि को मूल स्वरूप में किया गया पुनर्स्थापित
अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के बाद वन भूमि को उसके मूल स्वरूप में पुनर्स्थापित किया गया है। विभाग का उद्देश्य वन क्षेत्रों का संरक्षण करना और अवैध कब्जों को रोकना है, ताकि पर्यावरण और वन संपदा सुरक्षित रह सके।
आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वन भूमि संरक्षण और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। विभाग ने लोगों से वन भूमि पर अवैध निर्माण या कब्जा न करने की अपील भी की है।


