Sat. Jun 27th, 2026

झाड़फूंक के बहाने बैगा ने महिला से किया दुष्कर्म, आरोपी को भेजा जेल

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव// छुरिया थाना क्षेत्र में एक बैगा ने झाड़फूंक के नाम पर एक पीड़ित महिला से दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बैगा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार क्षेत्र की एक महिला लंबे समय से किसी बीमारी से पीड़ित थी। डॉक्टरों के पास इलाज कराने पर बीमारी ठीक नहीं होने पर किसी ने झाड़फूंक करने वाले बैगा भोलापुर निवासी कोमल चतुर्वेदी पिता सुंदर लाल का पता बताया था। पीड़ित महिला बैगा कोमल चतुर्वेदी के पास इलाज कराने पहुंची।झाड़फूंक के बहाने बैगा ने महिला से किया दुष्कर्म, आरोपी को भेजा जेल

इस दौरान बीमारी ठीक करने बैगा कोमल द्वारा महिला पर झाड़फूंक शुरू किया। तीन से चार बार इलाज के लिए बुलाया। इस दौरान आरोपी ने महिला को डरा-धमका कर उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस आरोपी बैगा कोमल चतुर्वेदी को धारा 376 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।


source.


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg