Breaking
Wed. May 20th, 2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं माता उन्मुखीकरण पर हुआ बेस्ट माता का सम्मान

खबर शेयर करें..

International Women’s Day : छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // केसीजी में शिक्षा पर विशेष ध्यान देने वाले कलेक्टर डॉ. जगदीश सोनकर के निर्देशन में जिला में महिला सशक्तिकरण पर विशेष कर्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी शिक्षा डॉ. केवी राव और बीईओ खैरागढ़ नीलम राजपूत के मार्गदर्शन में शासकीय प्राथमिक शाला सनडोंगरी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं माता उन्मुखीकरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में घर पर बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने वाली महिला, लक्ष्मी कंवर का बेस्ट माता के रूप में सम्मान किया गया। International Women’s Day

घर मे बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने वाली महिला, लक्ष्मी कंवर का हुआ सम्मान

solar pinal
solar pinal

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कांति साहू ने अपने कहा कि जिस परिवार की माता जागरूक होती है, उनका परिवार स्वस्थ व शिक्षित होता है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओ के मूलभूत अधिकारों की जानकारी जैसे उनकी सुरक्षा, संगठन आदि के महत्व को बताया। सामाजिक, आर्थिक भागीदारी में महिलाओं की भूमिका पर भी बल दिया।सर्वश्रेष्ठ माता लक्ष्मी नूतन कंवर को सम्मानित किया गया। शाला परिवार द्वारा अतिथियों, प्रबंधन समिति के महिला पदाधिकारी, ग्राम के सभी महिला समूह के अध्यक्ष, सचिव, सदस्यो, मितानीन, स्मार्ट क्लास हेतु सहयोग करने वालो को श्री फल एवं प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh
      इसे भी पढ़ेंमधुमक्खियों का हमला..कई लोग हुए घायल..एक अस्पताल में भर्ती

सुघ्घर पढ़वैय्या, स्मार्ट क्लास, उच्च कक्षा में हाईब्रीड कोचिंग आदि पर हुई चर्चा

स्वागत भाषण प्रधानपाठक लादू राम साहू ने शाला में होने वाले गतिविधियों के बारे में जैसे-सुघ्घर पढ़वैय्या, स्मार्ट क्लास,उच्च कक्षा में हाई ब्रीड कोचिंग आदि की विस्तार से जानकारी दी व स्मार्ट क्लास में सहयोग प्रदान करने वाले सभी पालको ,ग्रामीणों को धन्यवाद ज्ञापित किया। अंगना म शिक्षा अंतर्गत शिक्षक श्री युगल किशोर साहू द्वारा माताओ को बच्चों का प्रथम गुरु बताते हुए विभिन्न घरेलू कार्यो को संपादित करते हुए अपने बच्चों को शिक्षा दी जा सकती है पर विचार रखा। विशिष्ट अतिथि के रूप गंगा बाई सायतोड़े सरपंच ग्राम पंचायत गुमानपुर, सीमा जलेश्वर वर्मा उप सरपंच गुमानपुर, सावित्री यादव अध्यक्ष शाला प्रबन्ध समिति, सुलोचना यादव उपाध्यक्ष, नारायण वर्मा ग्राम पटेल, चिन्ता राम कंवर, पुनाराम कंवर पंच, चैत राम वर्मा, छबील वर्मा, कमलेश कंवर, बिसौहा राम यादव, जीतु कुमार यादव आदि ग्रामीण उपस्थित थे।


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg