Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

मधुमक्खियों का हमला..कई लोग हुए घायल..एक अस्पताल में भर्ती

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया// गंडई से धमधा दुर्ग जाने वाले मार्ग पर महज 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम हनईबन से धोधा के बीच में बाया साइड स्थित एक सुखी पेड़ पर मधुमक्खियों के छत्ते के झुंड में किसी ने आग लगाके छेड़ दिया। अधिक धुआं होने के कारण नाराज मधुमक्खियो का झुंड सड़क में आने जाने वाले राहगीरों पर टूट पड़ा मधुमक्खियों के हमले से सड़क पर अफरा तफरी मच गई।

अफरा तफरी मचते ही सड़क में कई बाइक सवार राहगीर हादसे का शिकार हो गए कई लोग घटना को प्रत्यक्ष देखकर अपने आप को बचाने वहा से भाग गए। जानकारी के अनुसार मधुमक्खियों के काटने से लगभग 5 लोग घायल हो गए घटना गुरुवार 2 मार्च शाम 5:00 बजे की बताई जा रही है।

solar pinal
solar pinal

घटना की जानकारी गंडई पुलिस की 112 वाहन एवं स्वास्थ्य विभाग की 108 संजीवनी वाहन मौके पर पहुंचे जब तक घायल को उनके पहचान वाले निजी वाहन से गंडई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से लोगों को प्राथमिक उपचार करके छुट्टी दे दी गई है वही दो व्यक्ति धनराज चंदेल, युसूफ खान दोनो गंडई निवासी को भी छुट्टी दे दी गई है जबकि एक व्यक्ति अशोक टंडन गंडई निवासी को ब्लड में अधिक इन्फेक्शन होने की वजह से भर्ती कराया गया है। लगभग सैकड़ों मधुमक्खियों का डंक लगा खिला निकाला गया है। फिरहाल अस्पताल में भर्ती व्यक्ति खतरे से बाहर है उपचार जारी है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh
     यह भी पढ़ेंसंगठन के मजबूती को लेकर गंडई भाजपा मंडल कार्यकारणी का किया विस्तार

Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन ,गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें..7415791636


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!