Tue. Aug 25th, 2026

प्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव..बैज प्रदेश अध्यक्ष..मरकाम की छुट्टी

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 रायपुर // कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की छुट्टी कर बस्तर सांसद दीपक बैज को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बैज मुख्यमंत्री की पसंद बताए जाते हैं। बुधवार को मौन सत्याग्रह में भी बैज मौजूद थे। वहीं संगठन ने आदिवासी समाज को ध्यान में देखते हुए आदिवासी को हटाकर आदिवासी को ही प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है।

इस नियुक्ति से मरकाम के समर्थकों को बड़ा झटका लगा है। उन्हें इस बात की उम्मीद नहीं थी कि चुनाव के कुछ महीने पहले प्रदेश अध्यक्ष को बदला जा सकता है। बैज सबसे कम उम्र में प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। वे 14 जुलाई को 42 साल के हो जाएंगे। उनके लिए यह जन्मदिन का बड़ा तोहफा भी है।

सीएम ने दी बैज को बधाई,मरकाम का माना आभार

बैज को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने बैज को नए दायित्व मिलने पर बधाई और शुभाकामनाएं दी हैं। साथ ही निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम का आभार मानते हुए संगठन के सफल नेतृत्व करने की बात कहीं है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393


लगातार खबर24×7 के समाचार से जुड़े रहने सोशल मिडिया में जुड़े हमेशा आपको मिलेंगे हर अपडेट….. फेसबुक FACEBOOK में लाइक व फालो करें.. . ट्विटर TWITER में फालो करें….टेलीग्राम TELEGRAM में हमारे ग्रुप से जुड़े.. GOOGLE NEWS पर फालो करें 


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg