Breaking
Sun. May 31st, 2026

भाजपा का विधानसभा स्तरीय बैठक शुक्रवार को..पहुंचेंगे प्रदेश स्तरीय नेता

bjp
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई द्वारा विधानसभा स्तरीय बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई है। जिसके लिए जिला संगठन द्वारा तैयारियां कर ली गई है। उक्त बैठकें अलग – अलग तिथि में आयोजित की जानी है। जिसमें प्रदेश स्तर के अतिथियों का आगमन होगा।

विधानसभा स्तरीय होने वाली इन बैठकों में खैरागढ़ विधानसभा क्रमांक (73) में बैठक लेने अतिथि के रूप में मस्तूरी के विधायक व अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कृष्णमूर्ति बाँधी शुक्रवार 21 अप्रैल को खैरागढ़ पहुंचेंगे।

solar pinal
solar pinal

खैरागढ़ स्थित राजपूत भवन में आयोजित होने वाली इस विधानसभा स्तरीय बैठक के लिए जिला भाजपा खैरागढ़ छुईखदान गंडई द्वारा विधानसभा कोर ग्रुप,, भाजपा जिला पदाधिकारी, भाजपा मंडल पदाधिकारी, शक्तिकेन्द्र प्रभारी, संयोजक – सहसंयोजक, मंडल आई.टी.सेल संयोजक, मंडल सोशल मीडिया संयोजक-सहसंयोजक को आमंत्रित किया गया है। उक्त जानकारी महामंत्री रामाधार रजक ने दी है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg