Sun. Jul 19th, 2026

पारा 44 के पार..कई जिलों में लू जैसे हालात..

Heat Wave
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 रायपुर // छत्तीसगढ़ में प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। बुधवार को सबसे गर्म जिला रायगढ़ रहा, जहां तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बाकी जिलों में भी हालात इसी तरह के हैं।

मुंगेली जिले में तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। बलौदा बाजार जिला जो कल तक सबसे गर्म था वहां तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद प्रदेश में सबसे गर्म जिलों में राजनांदगांव रहा जहां 43 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रायपुर और बिलासपुर का भी तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इसके अलावा अन्य जिलों का भी हाल ऐसा ही है महासमुंद में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस, दुर्ग जिले में 42.9 डिग्री तापमान रहा। कबीरधाम में 40.1 डिग्री तापमान, कोरिया में 40.2, जशपुर में 40.7 और कांकेर जिले में भी 40.7 डिग्री सेल्सियस बीजापुर में 41.6 सेल्सियस और बस्तर में 40.4 सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

बदली गई स्कूलों की टाइमिंग.. एक ही पाली में चलने वाले स्कूल अब सुबह 7 से 11 बजे तक लगेंगे।

वर्तमान में तेज गर्मी को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य की सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों, शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन समय में 20 अप्रैल से परिवर्तन किया गया है। यह परिवर्तित समय 30 अप्रैल तक प्रभावशील रहेगा।

लोक शिक्षण संचालनालय से जारी आदेशानुसार एक पाली में संचालित समस्त प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई-हायर सेकेण्डरी स्कूल सोमवार से शनिवार तक प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक संचालित होगी।

ऐसे स्कूल जहां कक्षाएं दो पालियों में संचालित होती है, वहां प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाएं प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक और हाई-हायर सेकेण्डरी शालाएं प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित की जाएगी।. आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कार्यालय का समय यथावत रहेगा।


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg