Sat. Aug 22nd, 2026

साामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये 17 अप्रैल से 12 मई 2023 तक वार्डो में लगेगा शिविर

नगर निगम राजनांदगांव
खबर शेयर करें..

4 मई को वार्ड नं. 37, 38 व 39 में, 6 मई को वार्ड नं. 20, 21 व 22 में एवं 8 मई को वार्ड नं. 24, 25 व 26 मेे शिविर

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को माह जनवरी एवं फरवरी का पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 17 अपै्रल 2023 से 12 मई 2023 तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

जिसके तहत 4 मई को महावीर वार्ड नं. 37 के लिये गंजपारा स्कूल में, दिग्विजय वार्ड नं. 38 के लिये पार्षद कार्यालय ब्राम्हण पारा में व हीरामोती वार्ड नं. 39 के लिये सार्वजनिक भवन नागेश्वर मंदिर में, 6 मई को रविदास वार्ड नं. 20 के लिये पेण्ड्री स्कूल में, मेडिकल वार्ड नं. 21 के लिये आंगनबाड़ी भवन पेण्ड्री में व रेवाडीह आशानगर वार्ड नं. 22 के लिये रेवाडीह स्कूल में एवं 8 मई को गुरू गोविन्द सिंह वार्ड नं. 24 के लिये सिंधु धर्मशाला लालबाग में, शीतला माता वार्ड नं. 25 के लिये पुत्रीशाला में व सूर्यमुखी वार्ड नं. 26 के लिये पार्षद कार्यालय सत्यनारायण धर्मशाला के बाजू में शविर का आयोजन किया गया है। शेष वार्डो के लिये शिविर का आयोजन किया जायेगा।नगर निगम राजनांदगांव

 निगम आयुक्त अभिषेक कुमार गुप्ता ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण को ध्यान में रखते हुये मास्क लगाकर, सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने शिविर में लगे कर्मियों से कहा कि समाजिक सुरक्षा पेंशन का कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देवे एवं कोई भी हितग्राही पंेशन लेने से वंचित न रहे, इस बात का विशेष ध्यान रखा जावे।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg