Breaking
Thu. Apr 16th, 2026

22 फरवरी को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा,  इन नियमों को करने होंगे परीक्षार्थियों को पालन 

Exam
Exam
खबर शेयर करें..

22 फरवरी को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा,  इन नियमों को करने होंगे परीक्षार्थियों को पालन 

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ 19 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी 2026 को जिले के खैरागढ़ में दो परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी।

दो पाली में सम्पन्न होंग EXAM 

नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर सुश्री रेणुका रात्रे ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा के लिए कुल 564 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। प्रथम पाली में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक सामान्य अध्ययन तथा द्वितीय पाली में अपरान्ह 03:00 बजे से 05:00 बजे तक एप्टीट्यूड की परीक्षा आयोजित होगी।

solar pinal
solar pinal

जिले में बनाये गए है दो परीक्षा केंद्र 

जिले के दो केन्द्रों रानी रश्मिदेवी सिंह शासकीय महाविद्यालय खैरागढ़ (केन्द्र क्रमांक 2901) एवं डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बक्सी मॉडल शासकीय मल्टी हायर सेकण्डरी स्कूल खैरागढ़  (केन्द्र क्रमांक 2902) में आयोजित की जाएगी। प्रवेश के संबंध में स्पष्ट किया गया है कि प्रथम पाली के लिए परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार सुबह 09:45 बजे तथा द्वितीय पाली के लिए दोपहर 02:45 बजे बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

नियमों को करना होगा फॉलो 

परीक्षार्थियों को मूल पहचान पत्र (मतदाता पहचान पत्र/ड्राइविंग लाइसेंस/पैन कार्ड/आधार कार्ड) तथा फोटोयुक्त प्रवेश पत्र अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा। परीक्षा में काले अथवा नीले रंग के बॉल प्वाइंट पेन का ही उपयोग किया जा सकेगा।Exam

      ड्रेस कोड के तहत परीक्षार्थियों को हल्के रंग के आधी बांह के वस्त्र पहनकर ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश दिया जाएगा। काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून एवं गहरे चॉकलेटी रंग के कपड़े तथा डिजाइनर वस्त्र वर्जित रहेंगे। महिला परीक्षार्थियों के वस्त्र भी फुल बांह के नहीं होने चाहिए।

परीक्षार्थियों से अपील जल्द पहुंचे Exam हाल में 

केन्द्राध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र कुमार साखरे ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम दो घंटे पूर्व केन्द्र पर पहुंचें, ताकि आयोग के नियमानुसार मेटल डिटेक्टर एवं मैन्युअल तलाशी, पहचान पत्र सत्यापन एवं चेहरे के मिलान की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके। परीक्षार्थियों से आयोग द्वारा प्रवेश पत्र में दिए गए सभी निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करने का आग्रह किया गया है।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!