Sun. Aug 2nd, 2026

सीएम विष्णुदेव साय 13 आएंगे खैरागढ़, भाजपा कार्यालय का उद्घाटन और जिला कार्यालय का भूमिपूजन

सीएम विष्णुदेव साय 13 आएंगे खैरागढ़, भाजपा कार्यालय का उद्घाटन और जिला कार्यालय का भूमिपूजन
खबर शेयर करें..

सीएम विष्णुदेव साय 13 आएंगे खैरागढ़, भाजपा कार्यालय का उद्घाटन और जिला कार्यालय का भूमिपूजन

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आगामी 13 अगस्त को खैरागढ़ के दौरे पर रहेंगे। इसके दौरान वे जिले के कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। 

जिले के लिए इन महत्वपूर्ण कार्यक्रम में होंगे शामिल 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 अगस्त को खैरागढ़ पहुंचकर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इनमें नवनिर्मित जिला भाजपा कार्यालय का उद्घाटन, देवारीभाठ में डीपीआरसी भवन का लोकार्पण, नए जिले के लिए जिला अस्पताल एवं कलेक्ट्रेट भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन प्रमुख हैं।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

तैयारियां हुई तेज

सीएम के आगमन की आधिकारिक जानकारी मिलते ही प्रशासनिक एवं भाजपा ने पार्टी स्तर पर तैयारियां शुरू करदी हैं। वही प्रशासनिक तौर पर सुरक्षा व्यवस्था, मंच निर्माण, कार्यक्रम स्थल की सजावट और जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्य तेज़ी से किया जा रहा है।

बता दें की कहीं ना कहीं जिला निर्माण के बाद मुख्यमंत्री का यह दौरा खैरागढ़ के लिए ऐतिहासिक साबित होगा। कार्यक्रमों की सफलता सुनिश्चित करने के लिए वे लगातार पार्टी पदाधिकारियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

गंडई में शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थानों का विस्तार

 इस बैठक के दौरान गंडई में नवोदय विद्यालय, नया आईटीआई और लाइवलीहुड कॉलेज की स्थापना पर विचार किया गया। इससे युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगारपरक प्रशिक्षण का लाभ मिलेगा।

छुईखदान में कृषि और औद्योगिक पहल

छुईखदान क्षेत्र में कृषि विज्ञान केंद्र, जल संसाधन विभाग कार्यालय, पान उद्योग केंद्र और टमाटर प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया। ये योजनाएं स्थानीय किसानों की आय और कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण को बढ़ावा देंगी।सीएम विष्णुदेव साय 13 आएंगे खैरागढ़, भाजपा कार्यालय का उद्घाटन और जिला कार्यालय का भूमिपूजन

अन्य क्षेत्रों में विशेष परियोजनाएं

बैठक में बकरकट्टा–साल्हेवारा क्षेत्र में ट्राइबल ट्रेनिंग सेंटर, पैलीमेटा क्षेत्र में पर्यटन स्थल का विस्तार, भंडारपुर–मुड़ीपार में कॉलेज स्थापना तथा खैरागढ़ में ऑडिटोरियम, बायपास, नालंदा परिसर और मल्टीस्पोर्ट स्टेडियम निर्माण की योजनाओं पर चर्चा हुई।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg