Breaking
Tue. Feb 3rd, 2026

CM जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, जनशिकायत एवं अन्य प्राप्त पत्रों की अद्यतन स्थिति की कलेक्टर ने ली जानकारी..कहा स्कूलों में शिविर लगाकर बच्चों के आधार का सत्यापन कराना सुनिश्चित करें

खबर शेयर करें..

CM जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, जनशिकायत एवं अन्य प्राप्त पत्रों की अद्यतन स्थिति की कलेक्टर ने ली जानकारी..कहा स्कूलों में शिविर लगाकर बच्चों के आधार का सत्यापन कराना सुनिश्चित करें

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा ने आज साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। बैठक की शुरुआत नवंबर के प्रथम सप्ताह में होने वाले राज्योत्सव कार्यक्रम की रूपरेखा एवं तैयारियों पर चर्चा के साथ हुई। कलेक्टर वर्मा ने राज्योत्सव कार्यक्रम को भव्य रूप से आयोजित करने के लिए जिला अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

solar pinal
solar pinal

उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, जनशिकायत एवं अन्य प्राप्त आवेदनों की स्थिति की जानकारी ली तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों को इन प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा ने शासन के निर्देशानुसार स्कूली बच्चों के लिए अपर आईडी बनाने की प्रगति के बारे में जानकारी ली।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..

उन्होंने आधार सत्यापन प्रक्रिया में आने वाली चुनौतियों का समाधान करते हुए कहा कि बच्चों के आधार नंबर सत्यापित न हो पाने के कारण कार्य बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं। इसके समाधान के लिए उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूलों में आधार सत्यापन के लिए शिविर लगाने के निर्देश दिए। इससे सरकारी निर्देशों का समय पर अनुपालन सुनिश्चित होगा और स्कूली बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। साथ ही कलेक्टर वर्मा ने स्क्रैब वाहनों के पंजीयन निरस्त करने के लिए की जा रही कार्यवाही के बारे में भी जानकारी ली। बैठक के दौरान कलेक्टर वर्मा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में प्रस्तावित विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति का आकलन किया।

उन्होंने स्वीकृत कार्य, अस्वीकृत कार्य और चल रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी ली। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को सभी स्वीकृत विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रस्तुत प्रस्तावों के संबंध में कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर विभागों को रिमाइंडर के रूप में प्रस्ताव पुनः भेजने के निर्देश दिए। कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा ने अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर भी जोर दिया।

दिवाली त्योहारी सीजन मे पटाखा बिक्री के बारे मे ली जानकारी 

इस बैठक के दौरान उन्होंने आगामी दिवाली त्यौहारी सीजन के मद्देनजर पटाखों की बिक्री के बारे में जानकारी ली और लाइसेंस और दुकान स्थापना के लिए आवेदन की स्थिति के बारे में जानकारी ली। साथ ही कलेक्टर वर्मा ने पीएम जनमन योजना की प्रगति पर चर्चा की और पीवीटीजी क्षेत्र में आवास, सड़क, बिजली और अन्य आवश्यक सेवाओं की अद्यतन जानकारी ली।CM जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, जनशिकायत एवं अन्य प्राप्त पत्रों की अद्यतन स्थिति की कलेक्टर ने ली जानकारी..कहा स्कूलों में शिविर लगाकर बच्चों के आधार का सत्यापन कराना सुनिश्चित करें

उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र में प्रस्तावित परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। समीक्षा के दौरान उन्होंने लंबित मामलों की समय-सीमा के भीतर अद्यतन जानकारी मांगी और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने विभिन्न विभागों में अनसुलझे मामलों की जानकारी ली और उन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर निराकृत करने पर जोर दिया।

इस बैठक में अपर कलेक्टर प्रेम कुमार पटेल, संयुक्त कलेक्टर सुरेन्द्र कुमार ठाकुर, श्रीमती सुमन राज, एसडीएम खैरागढ़ टंकेश्वर प्रसाद साहू और प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर सुश्री पूजा पिंचा मौजूद थीं।

Collector took information about the updated status of CM Jandarshan, Collector Jandarshan, public complaints and other letters received




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!