Sat. Jun 27th, 2026

नेता प्रतिपक्ष चंदेल का कांग्रेस ने फूंका पुतला..इस्तीफे की मांग कर लगाए नारे

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़/ राजनांदगांव// आदिवासी युवती की शिकायत पर राज्य विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के पुत्र पलाश चंदेल पर दैहिक शोषण व दुष्कर्म का अपराध पंजीबद्ध हुआ है। शहर कांग्रेस व जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी द्वारा मानव मंदिर चौक पर शनिवार 21 जनवरी को नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का पुतला फूंका गया।

पुतला दहन में प्रमुख रूप से छग अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष हफीज खान, राज्य पर्यटन मंडल सदस्य निखिल द्विवेदी, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, मोहम्मद यहया, सविता ठाकुर, ग्रामीण प्रवक्ता रूपेश दुबे, महामंत्री अमित चंद्रवंशी, नरेश शर्मा, झम्मन देवांगन, फिरोज अंसारी, नासिर जिंदरान, महेन्द्र शर्मा, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम देवांगन, शरद खंडेलवाल व अन्य मौजूद रहे।


बेटे पर रेप का आरोप..कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष चंदेल का फूंका पुतला..मांगा इस्तीफा

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ //  छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के पुत्र पर दुष्कर्म का अपराध पंजीबद्ध होने पर राजीव चौक पर विधायक यशोदा वर्मा की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नारायण चंदेल का पुतला दहन किया गया। विधायक यशोदा ने कहा कि पुत्र के ऊपर दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप लगने, पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल को नैतिक रूप से अपना इस्तीफा देकर जनता से माफी मांगी जानी चाहिए।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

राजीव चौक में कांग्रेसियों ने पुतला दहन में नारायण चंदेल के खिलाफ नारेबाजी कर पूतला फूंका। इस दौरान नीलांबर वर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष भीखम छाजेड़, ग्रामीण अध्यक्ष आकाश दीप सिंह, नीलांबर वर्मा, मोती जंघेल, सुनील कांत पांडेय, नदीम मेमन, यतेंद्र जीत सिंह, कपिनाथ महोबिया, दुर्गेश साहू, सोनू ढीमर, रामकुमार पटेल, ललित महोबिया, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पर रेप का आरोप

शिकायत के अनुसार, आरोपी पलाश पिछले कुछ वर्षों से शादी का झांसा देकर उसका कथित तौर पर यौन शोषण कर रहा था। महिला थाना की मिली जानकारी अनुसार पलाश चंदेल के खिलाफ महिला थाने में बुधवार को जीरो प्राथमिकी दर्ज की गई। आगे की कार्रवाई के लिए उसे जांजगीर चांपा जिला पुलिस को भेज दिया गया। पलाश विपक्ष के नेता नारायण चंदेल के बेटे हैं। चंदेल जांजगीर-चांपा विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।

पुलिस ने आरोपी पलाश चंदेल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई के लिए केस डायरी जांजगीर-चांपा पुलिस को भेज दिया गया है। इधर सत्ताधारी दल कांग्रेस ने बीजेपी नेता नारायण चंदेल को नेता प्रतिपक्ष के पद से हटाने और उन्हें पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है।


kishor soni 2
रिपोर्ट : किशोर सोनी , खैरागढ़
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें..9407957001


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg