Tue. Sep 1st, 2026

बिजली बिल बकाया पड़ा भारी, खैरागढ़ नगर पालिका कार्यालय का कनेक्शन काटा, करोड़ों का बिजली बिल बकाया

बिजली बिल बकाया पड़ा भारी, खैरागढ़ नगर पालिका कार्यालय का कनेक्शन काटा, करोड़ों का बिजली बिल बकाया
खबर शेयर करें..

बिजली बिल बकाया पड़ा भारी, खैरागढ़ नगर पालिका कार्यालय का कनेक्शन काटा, करोड़ों का बिजली बिल बकाया

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़। सरकारी विभागों और नगरीय निकायों के करोड़ों रुपये के बिजली बिल बकाये का मुद्दा लंबे समय से चर्चा में रहा है। अब इस मामले में खैरागढ़ में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मंगलवार को बकाया बिजली बिल का भुगतान नहीं होने पर खैरागढ़ नगर पालिका कार्यालय का विद्युत कनेक्शन काट दिया गया। कनेक्शन कटने के बाद नगर पालिका कार्यालय में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई, जिससे कर्मचारियों को जरूरी काम मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में करना पड़ा। कार्यालय पहुंचे लोगों को भी बिजली बंद होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

कार्यालय का करीब ₹8.25 लाख बिजली बिल बकाया

जानकारी के मुताबिक, नगर पालिका कार्यालय के विद्युत कनेक्शन पर करीब 8 लाख 25 हजार रुपये का बिजली बिल बकाया है। हालांकि नगर पालिका से जुड़े सभी विद्युत कनेक्शनों को मिलाकर बकाया राशि कहीं अधिक है।

बिजली बिल बकाया पड़ा भारी, खैरागढ़ नगर पालिका कार्यालय का कनेक्शन काटा, करोड़ों का बिजली बिल बकाया

स्ट्रीट लाइट, नगर पालिका के विभिन्न भवनों और अन्य विद्युत कनेक्शनों का बकाया जोड़ने पर यह राशि 3 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। ऐसे में कार्यालय का कनेक्शन जिस बकाये के चलते काटा गया है, वह नगर पालिका से जुड़े कुल बिजली बकाये का केवल एक हिस्सा है।

No-confidence motion against the vice-president of the municipality. BJP claims 2-3 Congress councillors are in touch पालिका उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव.. BJP का दावा कांग्रेस के 2-3 पार्षद संपर्क में

पहले भी हुई थी कनेक्शन काटने की कार्रवाई

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी बकाया बिजली बिल को लेकर नगर पालिका से जुड़े कनेक्शन पर कार्रवाई की जा चुकी है। उस समय कनेक्शन काटे जाने के बाद नगर पालिका की ओर से बकाया राशि का कुछ हिस्सा जमा कराया गया था, जिसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए आगे भुगतान की मियाद दी गई थी। इसके बावजूद बकाया राशि का पूरा भुगतान नहीं होने पर अब एक बार फिर कार्यालय का कनेक्शन काट दिया गया है।

बिजली बिल बकाया पड़ा भारी, खैरागढ़ नगर पालिका कार्यालय का कनेक्शन काटा, करोड़ों का बिजली बिल बकाया यह भी पढ़ें : FD पर नहीं घटेगा ब्याज, अब बैंक से लोन लेने वालों पर बढ़ेगा दबाव

प्रीपेड व्यवस्था लागू होने के बाद कार्रवाई तेज

दरअसल, प्रदेश में 1 अगस्त से ब्लॉक स्तर और उससे ऊपर के सरकारी कार्यालयों में प्रीपेड बिजली व्यवस्था लागू की गई है। इसके बाद सरकारी कार्यालयों और विभागों के पुराने बिजली बिलों की वसूली को लेकर बिजली कंपनी की कार्रवाई तेज हुई है।

 

विद्युत विभाग के अनुसार कनेक्शन काटने की प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑटोमेटिक सिस्टम के माध्यम से की जा रही है। इसी प्रक्रिया के तहत खैरागढ़ नगर पालिका कार्यालय का कनेक्शन भी काटा गया है।

 

स्ट्रीट लाइट और नल कनेक्शन को फिलहाल राहत

नगर पालिका के अंतर्गत आने वाली स्ट्रीट लाइट और नल कनेक्शन को फिलहाल कार्रवाई से राहत दी गई है। इसका कारण आम लोगों से जुड़ी आवश्यक सुविधाओं को प्रभावित होने से बचाना बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : पैरी नदी उफान पर, 20 फीट ऊंचे मौत के पुल पर मासूम!, 5 साल से अधूरा पुल, जान जोखिम में स्कूल जा रहे बच्चे, प्रशासन कब जागेगा?

वहीं विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता आलोक दुबे के मुताबिक, नगर पालिका कार्यालय के बकाया बिजली बिल का भुगतान होने के बाद ही कनेक्शन बहाल किया जाएगा। उन्होंने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में अन्य बड़े बकायादार सरकारी विभागों पर भी कार्रवाई की जा सकती है।

connection to Khairagarh Municipality office cut बिजली बिल बकाया पड़ा भारी, खैरागढ़ नगर पालिका कार्यालय का कनेक्शन काटा, करोड़ों का बिजली बिल बकाया

टॉर्च की रोशनी में काम करने को मजबूर कर्मचारी

फिलहाल बिजली कनेक्शन कटने के बाद नगर पालिका कार्यालय का कामकाज प्रभावित है। कर्मचारी मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में जरूरी काम करते नजर आए। अपने काम से नगर पालिका पहुंचे लोगों को भी बिजली बंद होने के कारण परेशानी उठानी पड़ी।

connection to Khairagarh Municipality office cut. बिजली बिल बकाया पड़ा भारी, खैरागढ़ नगर पालिका कार्यालय का कनेक्शन काटा, करोड़ों का बिजली बिल बकाया

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि नगर पालिका कब तक बकाया बिजली बिल का भुगतान कर कार्यालय की बिजली बहाल कराती है? साथ ही यह भी देखना अहम होगा कि आने वाले दिनों में बिजली विभाग करोड़ों रुपये के बकाये वाले अन्य सरकारी विभागों और कार्यालयों के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई करता है या नहीं।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg