Breaking
Mon. Jun 1st, 2026

विक्रांत सिंह को टिकट मिलने के बाद खैरागढ़ में फूटे पटाखे..समर्थकों मे बधाई का लगा तांता..

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने छग की 21 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा करते खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। लगातार तीन हार के बाद आखिरकार भाजपा ने जातिवाद को छोड़कर सामान्य और युवा वर्ग को उम्मीदवार बनाकर बेहतर संतुलन बनाने का प्रयास किया है। भाजपा की सूची जारी होते ही शहर सहित इलाके में बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। पिछले चुनाव में पार्टी को मिली थी करारी शिकस्तः पिछले तीन विधान सभा चुनाव में भाजपा को करारी मात मिल रही थी। 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार कोमल जंघेल 22 सौ मतों से परास्त हुये थे। 2018 के चुनाव में फिर से करीबी हार के बाद कोमल जंघेल को डेढ़ साल पहले हुये उपचुनाव में बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। नगर पंचायत अध्यक्ष के रूप में 2005 से अपनी राजनीति शुरू करने वाले विक्रांत पिछले दो चुनाव में सबसे बड़े दावेदार के रूप में सामने आये थे ।


यह भी पढ़े : अकरजन की बेटी हेमलता को खो-खो में मिला 51 हजार का पुरस्कार

solar pinal
solar pinal

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

लेकिन भाजपा उन्हें मौका नहीं दे पाई। इस दौरान विक्रांत सिंह नगरपालिका, जनपद अध्यक्ष के साथ कांग्रेस की सत्ता आने के बाद भी जिला पंचायत चुनाव में रिकार्ड जीत के बाद जिला पंचायत में उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुये। पूरे विधान सभा में अपना वर्चस्व स्थापित करने में सफल रहे विक्रांत सिंह को आखिरकार अब विधायक प्रत्याशी घोषित किया गया है।


यह भी पढ़े : विक्रांत लड़ेंगे खैरागढ़ विधानसभा में भाजपा से


भाजपा ने मनाया जश्न..

गुरुवार को विक्रांत के नाम की घोषणा होते ही शहर में भाजपाई जश्न मनाने सड़कों पर उतर आये और चौक चौराहों में फटाके फोड़े गये। प्रत्याशी घोषित होने के दौरान विक्रांत सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष की बैठक में गोवा में थे। चर्चा में विक्रांत सिंह ने प्रत्याशी घोषित करने पर पार्टी के केंद्रीय एवं राज्य नेतृत्व सहित भाजपा नेताओं, सहयोग कर रहे लोगों का आभार जताते विश्वास व्यक्त किया कि कांग्रेस की सत्ता से परेशान जनता भाजपा की सरकार बनाने में अपना पूर्ण समर्थन देगी।



लगातार खबर24×7 के समाचार से जुड़े रहने सोशल मिडिया में जुड़े… आपको मिलेंगे हर अपडेट….. फेसबुक FACEBOOK में लाइक व फालो करें.. . ट्विटर TWITER में फालो करें….टेलीग्राम TELEGRAM में हमारे ग्रुप से जुड़े.. GOOGLE NEWS पर फालो करें 


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg