Breaking
Mon. Feb 2nd, 2026

आफत की बारिश: साल्हेवारा घाटी में लैंडस्लाइड, रास्ता घंटों तक बंद

खबर शेयर करें..

आफत की बारिश: साल्हेवारा घाटी में लैंडस्लाइड, रास्ता घंटों तक बंद

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7, खैरागढ़ // जिले में लगातार हो रही भारी बारिश अब लोगों की मुसीबत बढ़ा रही है। शुक्रवार देर रात तेज बरसात के कारण साल्हेवारा घाटी में बड़ा भूस्खलन हो गया। अचानक हुए इस हादसे से घाटी मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है और आम जन की आवाजाही ठप पड़ गई है।

 

solar pinal
solar pinal

स्थानीय प्रशासन ने तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया है। सड़क पर जमा मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीनें और अन्य संसाधन लगाए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मार्ग को फिर से चालू कर दिया जाएगा।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..

 

राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी की जान को नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि, रास्ता बंद होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और बारिश की संभावना जताई है, जिसके चलते प्रशासन पूरी तरह सतर्क मोड पर है।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!