Wed. Jul 29th, 2026

ई-ऑफिस संचालन हेतु जिला एवं ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला आयोजित

District and block level workshop organized for e-office operation ई-ऑफिस संचालन हेतु जिला एवं ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला आयोजित
खबर शेयर करें..

ई-ऑफिस संचालन हेतु जिला एवं ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला आयोजित

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़। जिला पंचायत खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई के सभा कक्ष मैकाल सदन में राज्य शासन के निर्देशानुसार ई-ऑफिस संचालन के संबंध में जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों-कर्मचारियों की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यशाला में राज्य से आए मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से ई-ऑफिस प्रणाली के संचालन, फाइल प्रबंधन, नोटशीट तैयार करने, डिजिटल हस्ताक्षर, ऑनलाइन पत्राचार एवं अभिलेख संधारण की विस्तृत एवं व्यावहारिक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ई-ऑफिस के विभिन्न मॉड्यूल की बारीकियों से अवगत कराया गया तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।

ई-ऑफिस कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।

इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं उपसंचालक पंचायत गीत कुमार सिन्हा तथा जिला ट्रेजरी ऑफिसर वर्मा सहित जिला स्तरीय विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। ब्लॉक स्तर के अधिकारी एवं कर्मचारी प्रथम एवं द्वितीय पाली में प्रशिक्षण में शामिल हुए।District and block level workshop organized for e-office operation ई-ऑफिस संचालन हेतु जिला एवं ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला आयोजित

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

कार्यशाला के माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों में कार्यकुशलता एवं कार्यक्षमता में वृद्धि होने की अपेक्षा व्यक्त की गई। ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन से कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं सुगमता आएगी तथा जिले में ई-ऑफिस कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg